वोलोडिमिर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

रूस ने कीव पर 10 घंटे तक बरसाए बम...तो भड़के जेंलेस्की, पुतिन को बता दिया "मैन ऑफ वॉर"

Russia Ukraine Missile Attack: रूस ने कीव और आसपास के इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसमें कई इमारतें नष्ट हो गईं। जेलेंस्की ने पुतिन पर हमला बोलते हुए उन्हें “मैन ऑफ वॉर” करार दिया।

अक्षय साहू

Zelensky Putin Man of War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों पर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक हमला किया। रूस ने 500 से ज्यादा ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलें दागीं, जिनका मुख्य निशाना कीव की ऊर्जा सुविधाएं और नागरिक ढांचा था। यह हमला करीब दस घंटे तक चला और हमले के बाद कई इलाकों में बिजली और हीटिंग की सुविधा बंद हो गई।

हमले के दौरान कीव में एयर रेड अलर्ट जारी था, और शहर को हिलाकर रख दिया। कई आवासीय इमारतों को नुकसान हुआ और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोलते हुए उन्हें “मैन ऑफ वॉर” करार दिया।

ट्रंप से आज मिलेंगे जेलेंस्की

जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि पुतिन युद्ध को खत्म करने के बजाय उसे और लंबा खींचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दुनिया से अपील की कि पुतिन को रोकने के लिए दोनों जगहों फ्रंटलाइन और डिप्लोमेसी पर मजबूत कदम उठाए जाएं। जेंलेस्की ने ये बयान कनाडा में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ एक बैठक में कही।

जेलेंस्की शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के लिए अमेरिका दौरे पर हैं, जहां आज उनके और ट्रंप के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने वाले शांति प्रस्ताव पर अहम बातचीत होने वाली है। माना जा रहा है कि ट्रंप इस बैठक में जेलेंस्की को शांति समझौता स्वीकार करने का आखिरी मौका देने वाले हैं। 

अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा

यह बैठक फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में रविवार को होनी है, जिसमें शांति योजना और अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा होने की उम्मीद थी। इसके अलावा, जेलेंस्की ने कनाडा में NATO और यूरोपीय नेताओं से भी बातचीत की थी। कीव में हमले के बाद स्थिति बहुत गंभीर हो गई। कई जगहों पर बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। कुछ जगहों पर मरम्मत का काम शुरू हो चुका है, जबकि अन्य जगहों पर लोग शेल्टर में हैं। इस हमले ने शहर को हिला दिया और यूक्रेन के लिए एक और बड़ी चुनौती पैदा कर दी।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें