यूक्रेन ने दक्षिणी रूस पर किए ड्रोन हमले  
विदेश

यूक्रेन ने दक्षिणी रूस में किए ड्रोन अटैक, हमले में एक बच्चे की मौत

जनरल स्टाफ और रूसी टेलीग्राम समाचार चैनलों द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में ईंधन डिपो से धुएं के विशाल गुबार दिखाई दे रहे थे। ओर्योल के गवर्नर एंड्री क्लिचकोव ने पुष्टि की है।

मनोज आर्या

कीव: दक्षिणी रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमलों में नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और एक प्रमुख ईंधन डिपो में आग लग गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन की सीमा के पास स्थित रूसी क्षेत्र बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैदकोव ने सोशल मीडिया ‘टेलीग्राम' पर बताया कि आवासीय क्षेत्र में एक ड्रोन हमले में बच्चे की मौत हो गई। ग्लैदकोव ने बताया कि घटना में घायल बच्चे की मां और सात महीने की बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन के क्षेत्रों में भीषण हवाई हमले किए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यह लगभग तीन साल पहले रूस के बड़े पैमाने पर हमले के बाद से देश के ऊर्जा क्षेत्र पर सबसे भीषण बमबारी में से एक था। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा है कि दक्षिणी रूस में यूक्रेनी ड्रोन ने रात में ओर्योल क्षेत्र में एक प्रमुख ईंधन डिपो को निशाना बनाया।

ओर्योल के गवर्नर एंड्री क्लिचकोव ने की पुष्टि

जनरल स्टाफ और रूसी टेलीग्राम समाचार चैनलों द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में ईंधन डिपो से धुएं के विशाल गुबार दिखाई दे रहे थे। ओर्योल के गवर्नर एंड्री क्लिचकोव ने पुष्टि की है कि यूक्रेनी ड्रोन हमले में वहां एक ईंधन डिपो में आग लग गई। बाद में, उन्होंने एक अलग पोस्ट में कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ। यूक्रेन के ये हमले रूस द्वारा अपने पड़ोसी देश पर 93 क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें और लगभग 200 ड्रोन दागे जाने के एक दिन बाद हुए हैं। इन हमलों से यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को और नुकसान पहुंचा है।

58 ड्रोन को मार गिराया

जेलेंस्की ने कहा कि रूस ऐसे हमलों से लाखों लोगों को आतंकित कर रहा है। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने शनिवार को भी अपने ड्रोन हमले जारी रखे। वायु सेना के बयान के अनुसार, 58 ड्रोन को मार गिराया गया और 72 अन्य इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के कारण रास्ते से भटक गए। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन में महत्वपूर्ण ईंधन और ऊर्जा केंद्रों पर लंबी दूरी की सटीक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल