रूस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

रूस में लगातार छठी रात यूक्रेन का ड्रोन अटैक; ई-कॉमर्स हब और ऊर्जा केंद्रों को बनाया निशाना; मची भारी तबाही

Ukraine Drone Strike Russia: यूक्रेन ने लगातार छठी रात बेलगोरोद और रोस्तोव में रूसी ई-कॉमर्स दिग्गज 'वाइल्डबेरीज' के गोदामों और ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर ड्रोन से हमला किया गया है।

अमन उपाध्याय

Ukraine Drone Strike Russia Warehouse: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब व्यापारिक और आर्थिक मोर्चे पर बेहद आक्रामक हो गया है। यूक्रेनी ड्रोनों ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 की रात को लगातार छठी रात रूस के भीतर स्थित कमर्शियल गोदामों और ऊर्जा केंद्रों पर भीषण हमला किया।

इस 'ड्रोन ब्लिट्ज' का मुख्य निशाना रूस की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी 'वाइल्डबेरीज' के लॉजिस्टिक्स केंद्र रहे हैं, जिससे रूस की अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर की चोट पहुंचने का अनुमान है।

बेलगोरोद और रोस्तोव में कोहराम

शनिवार तड़के यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों बेलगोरोद और रोस्तोव को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के अनुसार, बेलगोरोद शहर में कई भीषण धमाके हुए, जिसके बाद वहां स्थित रसद गोदामों और ऊर्जा बुनियादी ढांचों में आग लग गई।

बेलगोरोद के मेयर वैलेन्टिन डेमिडोव और कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर शुवाएव ने पुष्टि की है कि इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में भी कई व्यावसायिक संपत्तियों और गैस पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।

वाइल्डबेरीज को क्यों बनाया जा रहा निशाना?

रूसी ई-कॉमर्स दिग्गज वाइल्डबेरीज, जिसे 'रूस का अमेजन' कहा जाता है, पिछले एक हफ्ते से यूक्रेनी हमलों के निशाने पर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि ये लॉजिस्टिक्स केंद्र केवल व्यापारिक गतिविधियां ही नहीं, बल्कि रूसी सेना को सैन्य उपकरण और रसद की आपूर्ति भी कर रहे हैं।

कंपनी की वेबसाइट पर ड्रोन के पुर्जे और बॉडी आर्मर जैसे सैन्य सामान की उपलब्धता के कारण यूक्रेन इन्हें 'वैध सैन्य लक्ष्य' मान रहा है। पिछले छह दिनों में सेंट पीटर्सबर्ग, टवर, मॉस्को और रूसी कब्जे वाले क्रीमिया में कंपनी के बड़े गोदामों पर हमले हो चुके हैं।

ऊर्जा ठिकानों पर प्रहार

यूक्रेन अब केवल सीमावर्ती क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि रूस के भीतर गहरे ऊर्जा केंद्रों को भी निशाना बना रहा है। सैटेलाइट डेटा से पता चला है कि बेलगोरोद के लूच थर्मल पावर प्लांट और एक मुख्य इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन को ड्रोन हमलों में भारी नुकसान पहुंचा है।

इस बीच, यूक्रेनी रक्षा फर्म स्काईफॉल ने अपने नए जेटकिलर इंटरसेप्टर ड्रोन का अनावरण किया है, जो रूसी हवाई हमलों और ड्रोनों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में सक्षम है। युद्ध के इस नए चरण ने रूसी नागरिकों के बीच दहशत फैला दी है और आर्थिक नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में आग बुझाने और राहत कार्य जारी हैं।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा