यूक्रेन की सेना ने रूस पर किया ड्रोन अटैक 
विदेश

यूक्रेन की सेना ने दिखाई आक्रामकता, रूस के कई क्षेत्रों पर किया ड्रोन अटैक

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने अनेक क्षेत्रों में 75 ड्रोन को बीच में भी नष्ट कर दिया। ये ड्रोन बेलगोरोड, क्रास्नोडार, कुर्स्क, ओर्योल, रोस्तोव, वोरोनिश और रियाजान समेत कई क्षेत्रों में दागे गए जो यूक्रेन की सीमा से लगते इलाके हैं।

साक्षी सिंह

मॉस्को: यूक्रेन की सेना रूस को भी सबक सिखाने से पीछे नहीं हट रहा है। यूक्रेन ने रात भर रूस के कई क्षेत्रों पर ड्रोन से हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने अनेक क्षेत्रों में 75 ड्रोन को बीच में भी नष्ट कर दिया। ये ड्रोन बेलगोरोड, क्रास्नोडार, कुर्स्क, ओर्योल, रोस्तोव, वोरोनिश और रियाजान समेत कई क्षेत्रों में दागे गए जो यूक्रेन की सीमा से लगते इलाके हैं।

बयान में कहा गया कि इनमें से एक ड्रोन को आजोव सागर पर मार गिराया गया। मंत्रालय के मुताबिक, रूस के रोस्तोव क्षेत्र में 36 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया।

रूसी क्षेत्र में 55 ड्रोन से हमला

रोस्तोव के गवर्नर वसीले गोलुबेव ने ऑनलाइन जारी कर एक बयान में कहा कि यूक्रेन ने इस क्षेत्र पर कुल 55 ड्रोन से हमला किया था। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इनमें से कितने ड्रोन को मार गिराया गया और कितने अपने लक्ष्य तक पहुंचे। गवर्नर ने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में मोरोजोवस्क और कामेन्स्की जिलों में स्थित मालगोदामों को नुकसान पहुंचा है।

चार मिसाइलें भी दागी गईं

वहीं यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेनी सेना ने मोरोजोवस्क में एक हवाई अड्डे पर हमला किया। साथ ही बेलगोरोद, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों में ईंधन डिपो को भी नष्ट कर दिया। इस बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को कहा कि रूस ने रात में यूक्रेन पर 29 शाहीद ड्रोन और चार मिसाइलों से हमला किया।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन