श्रीलंका 
विदेश

श्रीलंका में इजरायली नागरिकों पर हो रही थी आतंकवादी हमले की साजिश, दो संदिग्ध गिरफ्तार

श्रीलंका भी आतंकी हमले की चपेट में है। दरअसल, श्रीलंका में इजरायल के नागरिकों पर आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी गुरूवार को यानी आज दी।

साक्षी सिंह

कोलंबो: श्रीलंका भी आतंकी हमले की चपेट में है। दरअसल, श्रीलंका में इजरायल के नागरिकों पर आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी गुरूवार को यानी आज दी। पुलिस ने बताया कि भारत द्वारा इस संभावित खतरे के बारे में खुफिया जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में संभावित हमले की सूचना के बाद पूर्वी तट के अरुगाम बे स्थित ‘सर्फिंग रिसॉर्ट' में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के आतंकवाद जांच प्रभाग ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ‘अरुगम बे' में सुरक्षा अलर्ट के संबंध में भारत द्वारा खुफिया जानकारी साझा किए जाने के कारण दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

भारत ने जारी किया था अलर्ट

इसमें कहा गया है कि संदिग्धों में से एक इराक से श्रीलंका आया था। पुलिस ने बताया कि उसे सात अक्टूबर को संभावित हमले की सूचना मिली थी जिसके बाद दो सप्ताह पहले इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। भारत ने सुरक्षा के संबंध में जारी किए गए अलर्ट में बताया था कि 19 से 23 अक्टूबर के बीच यह हमला हो सकता है।

कोलंबो स्थित अमेरिकी दूतावास और ब्रिटेन के उच्चायोग ने बुधवार को बयान जारी कर अपने नागरिकों को चेताया था कि उन्हें अरुगम बे में हमला होने की पुख्ता जानकारी मिली है इसलिए पर्यटकों से आग्रह है कि वे अगली सूचना तक उस क्षेत्र में न जाएं। (एजेंसी)

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार