ट्रम्प और जेलेंस्की, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'जंग खत्म करो वरना...', दावोस में ट्रंप-जेलेंस्की की 'महाबैठक', युद्ध को लेकर पुतिन को सख्त संदेश

Trump Zelensky Meeting: डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। ट्रंप ने युद्ध रोकने के लिए समझौते के 'करीब' होने का दावा किया और अब वे पुतिन से मिलेंगे।

अमन उपाध्याय

Davos Donald Trump Zelensky Meeting News In Hindi: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 के दौरान वैश्विक राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बंद कमरे में अहम बातचीत हुई। करीब एक घंटे चली इस बैठक के बाद ट्रंप ने साफ संकेत दिए कि रूस-यूक्रेन युद्ध को अब किसी भी कीमत पर समाप्त किया जाना चाहिए।

'मूर्ख' कहलाएंगे पुतिन और जेलेंस्की

ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए एक कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की अब भी इस युद्ध को खत्म करने की दिशा में कदम नहीं उठाते हैं, तो वे 'मूर्ख' होंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे जानते हैं कि दोनों नेता मूर्ख नहीं हैं और शांति की राह तलाशेंगे। ट्रंप ने युद्ध की भयावहता का जिक्र करते हुए कहा कि हर हफ्ते हजारों लोग ड्रोन हमलों और गोलाबारी में मारे जा रहे हैं जिसे रोकना मानवीय रूप से अनिवार्य है।

समझौते के 'काफी करीब' होने का दावा

ट्रंप ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए एक समझौते के 'काफी करीब' पहुंच चुके हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त नफरत है, जिससे संतुलन बनाना और डील करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ट्रंप ने यह भी तंज कसा कि युद्ध सुलझाने का यह काम संयुक्त राष्ट्र को करना चाहिए था लेकिन उनका मानना है कि वे खुद यह काम कहीं बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

अब पुतिन से होगी सीधी बात

जेलेंस्की से मुलाकात के बाद अब ट्रंप का अगला मिशन रूस को मनाना है। ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और वे खुद जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एक प्रभावी युद्धविराम समझौते पर मुहर लगाना होगा। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि पुतिन के लिए उनका संदेश स्पष्ट है कि यह जंग अब रुकनी चाहिए। दिलचस्प बात यह रही कि जेलेंस्की के साथ हुई इस गुप्त बैठक में ट्रंप के नए संगठन 'बोर्ड ऑफ पीस' पर कोई चर्चा नहीं हुई।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?