डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

'रेड लाइन' पार कर रहा है ईरान...प्रदर्शनकारियों की हत्या पर भड़के ट्रंप, बताया कब होगा खामेनेई का तख्तापलट

Iran Protest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तीसरे सप्ताह में हैं। 500 से अधिक मरे, 10,600+ गिरफ्तार। अमेरिका सैन्य विकल्प सोच रहा, ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी।

अक्षय साहू

Trump Said Iran Crossed Red Line: ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुके हैं। अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन ने रिपोर्ट किया है कि इन प्रदर्शनों में 500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, और पूरे देश में 10,600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान ने प्रदर्शनकारियों की हत्या कर के अपनी तय की गई "रेड लाइन" को पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि ये लोग, जिन्हें मारा जा रहा है, वे निर्दोष हैं, और यह हिंसक शासन सत्ता पर कायम है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिकी सेना गंभीर विकल्पों पर विचार कर रही है, और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे ट्रंप

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (13 जनवरी) को अमेरिकी सैन्य नेतृत्व राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान के खिलाफ कार्रवाई के विभिन्न विकल्पों पर ब्रीफिंग देगा, जिसमें सैन्य हमले, साइबर हमले, अतिरिक्त प्रतिबंध और विरोध प्रदर्शनों को समर्थन देने के तरीके शामिल होंगे। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी हमले की स्थिति बनी, तो वह अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा। इस बीच इजरायल भी संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर हाई अलर्ट पर है। ईरानी सरकार प्रदर्शकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। ईरान के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर कड़ा रुख अपनाया है, और वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर आतंकवादी रणनीतियों का आरोप लगाया है।

प्रदर्शनकारियों को दी जा सकती है फांसी

ईरान के अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों पर ‘अल्लाह के दुश्मन’ का आरोप लगाया जा सकता है, जो कि मृत्युदंड का कारण बन सकता है। इस दौरान, पूरे देश में इंटरनेट बंद होने के कारण स्थिति पर सही जानकारी मिलना मुश्किल हो गया है।

ईरान में इससे पहले भी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने वालों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। 2025 में इजरायल और ईरान के साथ 12 दिन तक संघर्ष चला था। इसके बाद ईरान ने इजरायल की मदद करने के आरोप में सैकड़ों लोगों को फांसी पर लटका दिया था। जिसपर यूनाइटेड नेशन समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चिंता जताई थी।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज