दिमित्री मेदवेदेव, डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप के बयान से भड़का रूस, कहा- हमें हल्के में लेने की गलती...

Russia-US Tensions: पूर्व रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव ने ट्रंप की 'डेड इकॉनमी' टिप्पणी पर पलटवार करते हुए रूस की परमाणु क्षमता की याद दिलाई और उन्हें रूस को कमजोर समझने की भूल न करने की चेतावनी दी।

अक्षय साहू

Medvedev Trump Controversy: रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गुरुवार सोशल मीडिया पर तिखी बहस देखने को मिली। दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप की "डेड इकॉनमी" वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, उन्हें रूस को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।

मेदवेदेव ने कहा, "ट्रंप हमें मरा हुआ बता रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि रूस के पास अब भी सोवियत काल की परमाणु हथियार प्रणालियां मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल अंतिम विकल्प के रूप में किया जा सकता है।" मेदवेदेव का यह बयान ट्रंप के डेड इकॉनमी वाले बयान के कुछ घंटों बाद आया।

भारत-रूस व्यापार से ट्रंप नाखुश

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भारत और रूस के आपसी संबंधों पर सवाल उठाए थे और इन दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को 'मरी हुई' बताते हुए कहा था कि ये देश अपनी कमजोर अर्थव्यवस्थाओं को और गर्त में ले जा सकते हैं। इसके जवाब में मेदवेदेव ने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि वह खतरनाक क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। ट्रंप ने पलटवार करते हुए दावा किया कि अमेरिका और रूस के बीच व्यापार नगण्य है और यह स्थिति ऐसी ही बनी रहनी चाहिए। उन्होंने मेदवेदेव को ‘नाकाम पूर्व राष्ट्रपति’ बताते हुए कहा कि वह अब भी खुद को राष्ट्रपति समझते हैं और उन्हें अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए। मेदवेदेव की टिप्पणी और ट्रंप की प्रतिक्रियाएं दोनों ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की स्थिति को दर्शाती हैं, विशेष रूप से परमाणु हथियारों के संदर्भ में दिए गए बयान ने चिंता को और बढ़ा दिया है।

ट्रंप को द वॉकिंग डेड रखने की जरूरत

मेदवेदेव ने आगे कहा, "अगर रूस के एक पूर्व राष्ट्रपति के कुछ शब्द अमेरिका के तथाकथित शक्तिशाली राष्ट्रपति में इतना डर पैदा कर सकते हैं, तो यह दर्शाता है कि रूस सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और आगे भी इसी रास्ते पर चलता रहेगा।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और रूस की 'मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं' और 'खतरनाक इलाके में कदम रखने' को लेकर दी गई चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए मेदवेदेव कहा, कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी पसंदीदा फिल्म 'द वॉकिंग डेड' याद करनी चाहिए और यह सोचना चाहिए कि एक 'डेड हैंड' कितना खतरनाक हो सकता है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल