डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इमिग्रेशन विवाद पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, दो बड़े नेताओं दी धमकी, बोले- इन्हें जेल में डालो...

US Immigration Row: डोनाल्ड ट्रंप ने शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन और इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर को ICE अधिकारियों की सुरक्षा में विफल रहने पर जेल भेजने की मांग की, जिससे विवाद तेज हो गया।

अक्षय साहू

 America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी इमिग्रेशन नीति को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। खासकर विपक्षी नेता ट्रंप की इमिग्रेशन नीति का मुखर होकर विरोध कर रहे हैं। इस बीच ट्रंप ने बुधवार को शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन और इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर को जेल में डालने की मांग की और उन पर संघीय इमिग्रेशन अधिकारियों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनका प्रशासन शिकागो में नेशनल गार्ड के सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहा है, जबकि राज्य और स्थानीय नेता इस कदम का विरोध कर रहे हैं। अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े शहर शिकागो में हालात को देखते हुए टेक्सास से सैकड़ों नेशनल गार्ड सैनिक पहले ही शहर के बाहरी हिस्से में एक सैन्य अड्डे पर जमा हो चुके हैं।

डेमोक्रेट नेताओं को जेल में डालो: ट्रंप

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने लिखा, "शिकागो के मेयर को ICE अधिकारियों की सुरक्षा में नाकामी के लिए जेल में होना चाहिए! गवर्नर प्रित्जकर को भी।" यह बयान इमिग्रेशन नीति को लागू किए जाने को लेकर डेमोक्रेटिक नेताओं के साथ ट्रंप के लंबे समय से चले आ रहे टकराव को और गहरा कर देता है। ट्रंप 2015 में राजनीति में आने के बाद से ही अपने विरोधियों को जेल भेजने की मांग करते रहे हैं। हालांकि, उनके बयान पर जॉनसन और प्रित्जकर के प्रतिनिधियों से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

ट्रंप ने इससे पहले भी देश के अन्य डेमोक्रेटिक शहरों में विरोध के बावजूद संघीय बलों की तैनाती की धमकी दी है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कॉमी अदालत में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिसे ट्रंप के आलोचक राजनीति से प्रेरित कदम बता रहे हैं।

बाइडन को बता चुके जिम्मेदार

ट्रंप दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से अवैध प्रवासियों की समस्या को लेकर सख्त रुख अपना चुके हैं। ट्रंप का मानना है कि अवैध प्रवासियों के कारण अमेरिकी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है। इसके लिए वह कई बार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार बता चुके हैं। उनका आरोप है कि बाइडन प्रशासन की नीतियों ने अमेरिका को पहले से कमजोर कर दिया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज