आसिम मुनीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

आसिम मुनीर से आज मुलाकात करेंगे ट्रंप, पाकिस्तानियों ने अपने ही जनरल को बताया तानाशाह-कातिल

अमेरिका में पाकिस्तानियों ने जनरल आसिम मुनीर को तानाशाह और कातिल बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आसिम मुनीर पांच दिनों के अमेरिका दौरे पर गए हैं, जहां उनके ही देश के लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

अक्षय साहू

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात करेंगे। जनरल मुनीर इन दिनों अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

वाशिंगटन में उनके खिलाफ प्रदर्शन अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तान मूल के लोगों द्वारा किया गया। अमेरिकी सेना की परेड के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाज़ी की और जोरदार विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुनीर के खिलाफ हुई नारेबाजी

वाशिंगटन में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित परेड में मुनीर के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने मुनीर को पाकिस्तानियों का कातिल और तानाशाह बताया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि हम अमेरिका के माध्यम से विश्व को यह जताना चाहते हैं कि पाकिस्तान की जनता सेना के दमनकारी कार्यों का विरोध करती है।

भारत को तोड़कर लेंगे बदला

इस बीच जनरल मुनीर ने अमेरिका में भारत विरोधी बयानबाजी करते हुए एक बार फिर जहर उगला है। एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि वह भारत को तोड़कर 1971 की जंग का बदला लेंगे। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ युद्ध लड़ा है।

अपने संबोधन में मुनीर ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले को आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘ऑपरेशन संदूर’ के दौरान पाकिस्तान ने भारत को कई मोर्चों पर शिकस्त दी है। मुनीर के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच मोर्चों पर लड़ाई लड़ी, जिसमें साइबर युद्ध भी शामिल था। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी साइबर हैकरों ने भारत के 70 प्रतिशत ग्रिड स्टेशनों को हैक कर उन्हें बंद कर दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली और गुजरात तक पहुंच गए थे और भारतीय रेलवे सिस्टम को हैक कर दिया गया था।

Explainer: कभी आग की भट्टी तो कभी समंदर, जानिए भारत के हाईटेक शहरों की सड़कों का पूरा सच, कहां हो रही चूक?

सत्र खत्म, लेकिन सत्रावसान नहीं, क्या परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी? जयराम रमेश का शाह से तीखा सवाल

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति