वोलोदिमिर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन Source- Social Media
विदेश

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर का ऐलान, क्या थमेगी जंग?

Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के समझौते का दावा किया। हालांकि, यूक्रेन ने पहले इसकी औपचारिक पुष्टि पर सवाल उठाए थे।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत हुए हैं।

  • ट्रंप ने दोनों पक्षों से समझौते का उल्लंघन नहीं करने को कहा।

  • यूक्रेन ने पहले कहा था कि ऐसे समझौते के लिए ठोस सुरक्षा गारंटी जरूरी है।

Russia-Ukraine Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'एनर्जी सीजफायर' होने का दावा किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू होगा और रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने रूस और यूक्रेन से समझौते का उल्लंघन नहीं करने की अपील की।

हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इससे पहले रविवार को कहा था कि अगर रूस यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकता है, तो यूक्रेन भी रूसी तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाना बंद करने के लिए तैयार है। जेलेंस्की ने किसी भी समझौते के लिए ठोस सुरक्षा गारंटी की जरूरत पर जोर दिया था।

जेलेंस्की ने रखी हमले रोकने की शर्त

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूसी रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार है, लेकिन इसके बदले मॉस्को को यूक्रेन के बिजली और ऊर्जा ढांचे पर हमले बंद करने होंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के किसी भी समझौते के साथ वास्तविक और भरोसेमंद गारंटी होनी चाहिए।

जेलेंस्की ने रूस को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले आज से ही रोके जा सकते हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऐसा नहीं करना चाहते।

डीजल की कीमतों के लिए कौन जिम्मेदार?

इससे पहले शनिवार को ट्रंप ने रूस की तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमलों को अमेरिका में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने जेलेंस्की से इन हमलों को रोकने की अपील की थी। ट्रंप ने यह भी कहा था कि यूक्रेन को अपना नेतृत्व बदलने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि उनके मुताबिक जेलेंस्की ने मॉस्को के साथ समझौते के कई अवसर गंवा दिए हैं।

ट्रंप के लिए राजनीतिक चुनौती

डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के लिए राजनीतिक चुनौती बन सकती है। अगले महीने होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की कीमतों का मुद्दा उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।

जेलेंस्की ने रूस के साथ ट्रंप की डीजल सप्लाई डील पर भी नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि इस तरह का समझौता यूक्रेन पर मॉस्को के हमलों को बढ़ावा दे सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो