अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

ट्रंप के Tariff पर नए फैसले से वॉल स्ट्रीट चमका, बाजार उछला और निवेशकों को मिली बड़ी राहत; चीन से दो-दो हाथ को तैयार अमेरिका

Trump Tariff: ट्रंप के इस नए फैसले से फिलहाल भारत सहित दुनियां भर के 75 देशों को राहत मिल गई। सभी देशों पर टैरिफ दरें लागू होने के लिए 90 दिनों की छूट है। फैसले के बाद से ही वॉल स्ट्रीट में जोरदार उछाल देखने को मिला।

सौरभ शर्मा

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अप्रैल को दुनिया भर के व्यापार मोर्चों को संभालते हुए टैरिफ को फिलहाल रोकने का फैसला लिया है। अधिकांश देशों पर लगाए गये टैरिफ को अब 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।इस फैसले के तुरंत बाद से वॉल स्ट्रीट के सभी मुख्य इंडेक्सों में जोरदार तेजी आ गई है और निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन चीन के भारी भरकम टैरिफ को ट्रंप ने और बढ़ा दिया है। ट्रंप के इस फैसले से दोनो देशों के बीच व्यापार युद्ध के बढ़ने की पूरी आशंका है।

वैश्विक टैरिफ में 90 दिनों की राहत देने के फैसले के तुरंत बाद से ही अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस निर्णय से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। बता दें ट्रंप ने भारत समेत 75 देशों को इस राहत सूची में रखा है, जिससे इन पर अभी नई टैरिफ दरें लागू नहीं होंगी। लेकिन चीन को इससे अछूता रखा गया है, चीन पर टैरिफ को 125% तक और बढ़ा दिया हैं, इससे अमेरिका-चीन व्यापार तनाव फिर तेज हो गया है।

शेयर बाजार में तेजी के बॉन्ड बाजार में हलचल

शेयर बाजार में तेजी के बावजूद बॉन्ड बाजार में अस्थिरता लगातार बनी रही। अमेरिका के 10-वर्षीय ट्रेजरी नोट की नीलामी उम्मीद से कम ब्याज दर पर हुई, जिससे निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों में दिलचस्पी बढ़ी। इसके साथ ही रियल एस्टेट और यूटिलिटी सेक्टरों में भी अच्छी रिकवरी दर्ज की गई।

वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी

ट्रंप के फैसले का असर बाजार पर तुरंत दिखा। S&P 500 इंडेक्स में 9.52% की छलांग लगाकर यह 5,456.90 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq Composite 12.16% की उछाल के साथ 17,124.97 पर पहुंच गया। Dow Jones ने भी 7.87% की तेजी दिखाई और 40,608.45 पर बंद हुआ। वॉलमार्ट जैसे बड़े शेयरों में 8% तक की बढ़त देखी गई।

भारत समेत 75 देशों को राहत

भारत, कनाडा और मैक्सिको जैसे 75 देशों को नई टैरिफ दरों से फिलहाल छूट दी गई है। इन पर फिलहाल सिर्फ 10% शुल्क लगेगा और 90 दिनों के लिए राहत जारी रहेगी। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव ने स्पष्ट किया कि जो देश अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ नहीं लगाएंगे, उन्हें व्यापारिक लाभ मिलेगा। वहीं चीन पर ट्रंप ने टैरिफ 125% तक बढ़ा दिया, जिससे तनाव और गहरा गया है।

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

दिल्ली बम धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ, UNSC ने पेश की रिपोर्ट, कहा- बढ़ रहा है खतरा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

बेंगलुरु में FDA सख्त: स्वास्थ्य विभाग की कैंटीन में एक्सपायर्ड खाना, विधानसभा परिसर में रेंगते मिले कॉकरोच!