ट्रंप ने इजरायल-लेबनान में कराया सीजफायर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप का बड़ा ऐलान! इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर, शांति की ओर बढ़ा कदम

Trump Israel Lebanon Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने इज़रायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है। 34 साल बाद दोनों देशों के बीच वाशिंगटन में उच्च स्तरीय वार्ता हुई।

अमन उपाध्याय

Trump Israel Lebanon Ceasefire Latest News: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी कूटनीतिक सफलता की खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) की घोषणा की है। इस ऐतिहासिक कदम को क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत माना जा रहा है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इस युद्धविराम के लिए ट्रंप के प्रयासों का आभार व्यक्त किया है।

5 बजे से प्रभावी हुआ युद्धविराम

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ 'उत्कृष्ट बातचीत' की है। इस चर्चा के बाद, दोनों नेता पूर्वी मानक समय (EST) के अनुसार शाम 5 बजे से 10 दिनों के युद्धविराम की औपचारिक शुरुआत करने पर सहमत हुए। ट्रंप ने इस वार्ता को शांति की दिशा में आगे बढ़ने का एक अस्थायी लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

ट्रंप ट्रुथ पोस्ट

34 साल बाद पहली बार सीधी बातचीत

इस समझौते की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी पिछले मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में हुई बैठक थी। ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों ने 34 वर्षों में पहली बार वाशिंगटन में मुलाकात की जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी उपस्थित थे। तीन दशकों से अधिक समय बाद हुई इस उच्च स्तरीय वार्ता को क्षेत्र में कूटनीतिक बर्फ पिघलने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

स्थायी शांति के लिए 'ट्रंप टीम' सक्रिय

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस युद्धविराम को केवल एक शुरुआत बताया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को निर्देश दिया है कि वे ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष डैन रज़िन केन के साथ मिलकर काम करें ताकि दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित की जा सके। ट्रंप ने गर्व के साथ उल्लेख किया कि वह अब तक दुनिया भर में 9 युद्धों को समाप्त करने में भूमिका निभा चुके हैं और यह उनके लिए 10वां युद्ध होगा जिसे वे समाप्त करना चाहते हैं।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब इज़रायल-लेबनान सीमा पर संघर्ष और तनाव अपने चरम पर था। हालांकि यह युद्धविराम अभी केवल 10 दिनों के लिए है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद है कि यह भविष्य में एक स्थायी शांति समझौते की नींव रखेगा।

दुनिया पर ऊर्जा संकट का काला साया

वहीं, दूसरी तरफ ईरान युद्ध और अमेरिकी नाकेबंदी के कारण पूरी दुनिया पर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने चेतावनी दी है कि यूरोप के पास केवल छह सप्ताह का हवाई ईंधन बचा है। उन्होंने इसे 'अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट' करार दिया है जो दुनिया भर में विकास दर को धीमा और मुद्रास्फीति (महंगाई) को बढ़ा सकता है।

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं