डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप के 'गोल्डन डोम' पर अपनों ने ही उठाए सवाल, पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा- रूसी मिसाइलें रोकना नामुमकिन

World Economic Forum में बोलते हुए ट्रंप ने अमेरिका के 'गोल्डन डोम' डिफेंस सिस्टम के जमकर कसीदे पढ़े। हालांकि, पूर्व अमेरिकी अधिकारी डैनियल डेविस ने ट्रंप के इस डिफेंस सिस्टम की पोल खोल दी।

अमन उपाध्याय

Donald Trump Davos Speech In Hindi: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में भाषण दिया। संबोधन की शुरुआत में ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को 'दोस्त और कुछ को दुश्मन' कहकर संबोधित किया। ट्रंप ने वैश्विक मंच से चीन, रूस, डेनमार्क, और कनाडा जैसे देशों पर तीखे हमले किए और अपने महत्वाकांक्षी 'गोल्डन डोम' डिफेंस सिस्टम का बखान किया।

कनाडा और डेनमार्क पर बरसे ट्रंप

ट्रंप ने कनाडा को 'एहसान फरामोश' करार देते हुए दावा किया कि कनाडा आज केवल यूनाइटेड स्टेट्स की वजह से जिंदा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका कनाडा को बहुत सारी चीजें मुफ्त में देता है जिसके लिए उन्हें शुक्रगुजार होना चाहिए लेकिन वे ऐसा नहीं करते। इसी तरह उन्होंने डेनमार्क को भी एहसान फरामोश बताया। ट्रंप के अनुसार, उनका प्रस्तावित 'गोल्डन डोम' सिस्टम स्वभाविक रूप से कनाडा की भी रक्षा करेगा।

ग्रीनलैंड पर मालिकाना हक की जिद

ग्रीनलैंड के मुद्दे पर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका इसका मालिकाना हक चाहता है क्योंकि इसे केवल लीज पर लेकर सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे इसे हासिल करने के लिए बल प्रयोग नहीं करना चाहते, लेकिन यदि वे ऐसा करते हैं तो अमेरिका 'अजेय' होगा। ट्रंप ने नाटो पर भी अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि अमेरिका को इस गठबंधन से कभी कुछ नहीं मिला।

विशेषज्ञ ने उड़ाई ट्रंप के दावों की हवा

एक तरफ जहां ट्रंप 'गोल्डन डोम' के कसीदे पढ़ रहे थे, वहीं अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारी डैनियल डेविस ने इन दावों की पोल खोल दी है। डेविस ने कहा कि रूस की 'ओरेश्निक' हाइपरसोनिक मिसाइल को रोकना फिलहाल नामुमकिन है। उन्होंने ट्रंप की 'गोल्डन डोम फॉर अमेरिका' पहल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की मिसाइल टेक्नोलॉजी के दौर में ऐसा डिफेंस सिस्टम होना केवल एक कल्पना मात्र है। डेविस ने ग्रीनलैंड पर हिंसक कब्जे की संभावना को भी 'बेतुका' बताया।

WEF 2026 कब शुरू हुआ?

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 का आगाज 19 जनवरी से हुआ है। यह वार्षिक बैठक 23 जनवरी तक चलेगी। इस आयोजन में 130 देशों से करीब 3,000 हाई-लेवल प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जिनमें दुनिया भर के नेता, बड़ी कंपनियों के सीईओ, एक्टिविस्ट और ऑब्जर्वर शामिल हैं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप भी WEF में वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?