डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

समय से पहले हासिल किया टारगेट...ईरान युद्ध को लेकर मीडिया रिपोर्ट पर भड़के ट्रप, बोले-जल्द खत्म होगा ऑपरेशन

US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी, कहा कि ईरान पर उनके सैन्य लक्ष्य बदलते रहे, लेकिन अब अमेरिका ने प्रमुख उद्देश्य हासिल किए हैं।

अक्षय साहू

Trump Angry US Media Iran War Report: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप ईरान में अपने सैन्य और राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पाए। रिपोर्ट के लेखक और राजनीतिक विश्लेषक डेविड सैंगर ने लिखा कि ट्रंप के उद्देश्यों में लगातार बदलाव होते रहे और अमेरिकी प्रशासन ने अपने प्राथमिक लक्ष्यों में कई बार संशोधन किया।

रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले महीने अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के दौरान ट्रंप प्रशासन ने ईरान में सत्ता परिवर्तन करने और उसके परमाणु ईंधन भंडार को नष्ट करने जैसे बड़े लक्ष्य तय किए थे। इसके लिए पेंटागन ने लगभग 200 अरब अमेरिकी डॉलर की मांग की थी, ताकि वह अपने गोला-बारूद को बदल सके और सैन्य अभियानों को जारी रख सके।

रिपोर्ट पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर इस रिपोर्ट का जवाब देते हुए लिखा कि "अमेरिका ने ईरान को नक्शे से मिटा दिया है, और मैंने अपने लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उनका नेतृत्व खत्म हो चुका है, उनकी नौसेना और वायु सेना नष्ट हो चुकी हैं। ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन मैं नहीं। हम तय समय से कई हफ्ते आगे हैं।" उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स पर भी हमला किया और कहा कि मीडिया अक्सर गलत खबरें देती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ट्रंप ने अपने लक्ष्यों को बदलते हुए ईरान की सैन्य और रक्षा क्षमताओं को कमजोर करने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इसके अलावा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण अन्य देशों को सौंप दिया गया है, क्योंकि अमेरिका उसे सीधे इस्तेमाल नहीं कर रहा है।

ट्रंप ने गिनाई सफलता

ट्रंप ने पांच मुख्य सैन्य लक्ष्य सूचीबद्ध किए: ईरानी सैन्य बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को नष्ट करना, ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकना, पश्चिम एशिया में अमेरिकी सहयोगियों की रक्षा करना, ईरानी शक्ति को कमजोर करना, और मध्य पूर्व में स्थिरता बनाए रखना। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान में अपने सैन्य अभियान समाप्त कर देगा।

रिपोर्ट और ट्रंप की प्रतिक्रियाओं को देखकर स्पष्ट है कि ईरान पर अमेरिकी नीतियों और उद्देश्यों को लेकर प्रशासन और मीडिया के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। ट्रंप का रुख अक्सर मीडिया और प्रशासन के अन्य हिस्सों से अलग दिखाई देता है, जिससे यह विषय लगातार चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान