मुझे खुशी है वह मर गया...पूर्व FBI निदेशक रॉबर्ट म्यूलर की मौत पर खुशी से झूमें ट्रंप, होने लगे ट्रोल

Robert Mueller Death News: डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व एफबीआई निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर खुशी जताई। म्यूलर 81 वर्ष में पार्किंसन से पीड़ित रहते हुए निधन हुए, जिन्हें अमेरिका का प्रतिष्ठित लोकसेवक माना
Trump Reaction Mueller Death
डोनाल्ड ट्रंप, रॉबर्ट एस. म्यूलर III (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump Reaction Mueller Death: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व एफबीआई निदेशक रॉबर्ट एस. म्यूलर III के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसे लेकर अब वो विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने म्यूलर की मौत पर खुले तौर पर खुशी जताई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनके मन में म्यूलर के प्रति वह गुस्सा और रंजिश आज भी वैसी ही गहरी और व्यक्तिगत बनी हुई है, जैसी पहले अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान थी। ट्रंप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “रॉबर्ट एस. म्यूलर III अब नहीं रहे। यह अच्छी बात है। मैं खुश हूं कि वह मर गया, क्योंकि अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।” इस बयान से ट्रंप की भावनाओं की तीव्रता और स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है।

पार्किंसन से जूझ रहे थे रॉबर्ट म्यूलर

रॉबर्ट म्यूलर का निधन 81 वर्ष की उम्र में पिछले शुक्रवार को हुआ। उनके परिवार ने पहले ही यह जानकारी सार्वजनिक की थी कि म्यूलर कई समय से पार्किंसन जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। म्यूलर को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित निदेशकों में से एक माना जाता है। 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों के बाद उन्होंने एफबीआई का नेतृत्व किया और संस्था को एक आधुनिक और अधिक सक्षम जांच एजेंसी के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

म्यूलर और ट्रंप के बीच टकराव की वजह

म्यूलर और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सही मायने में टकराव 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद शुरू हुआ। उस समय म्यूलर को एक विशेष वकील के रूप में नियुक्त किया गया था ताकि चुनाव में रूसी हस्तक्षेप और ट्रंप के चुनाव अभियान के संभावित संबंधों की निष्पक्ष जांच की जा सके। यह जांच ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान लंबे समय तक सुर्खियों में रही और कई विवादों के केंद्र में रही।

ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद अमेरिका में राजनीतिक और सामाजिक मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कई लोग ट्रंप के इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और इसे मानवीय संवेदनाओं के विपरीत बता रहे हैं, जबकि उनके समर्थक इसे स्वाभाविक प्रतिक्रिया बता रहे हैं।

ओबामा ने दी श्रद्धांजलि

दूसरी तरफ, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने म्यूलर को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि म्यूलर एफबीआई के इतिहास के सबसे महान निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने कहा कि 9/11 के बाद म्यूलर ने एफबीआई की संरचना में सुधार करके न केवल संस्था को मजबूत किया, बल्कि अनगिनत जीवन भी बचाए। कानून के शासन और मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें हमारे समय के सबसे सम्मानित लोक सेवकों में से एक बना दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com