राष्ट्रपति मादुरो बेडरूम से घसीटकर बाहर लाए गए, फोटो (सो. एआई डिजाइन) 
विदेश

रात के अंधेरे में बेडरूम से घसीटे गए राष्ट्रपति! साथ में पत्नी भी थी, ट्रंप LIVE देख रहे थे ऑपरेशन

Nicolas Maduro Captured: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके बेडरूम से घसीटकर हिरासत में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पूरे सैन्य ऑपरेशन को लाइव देखा।

अमन उपाध्याय

Venezuela US Operation Hindi: शनिवार, 3 जनवरी 2026 को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में एक ऐतिहासिक और गुप्त सैन्य अभियान को अंजाम दिया। एलीट डेल्टा फोर्स के कमांडो ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उन्हें और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार-ए-लागो से लाइव देखा।

बेडरूम से घसीटकर ले गए कमांडो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना के कमांडो ने मादुरो के सुरक्षा कवच को पूरी तरह भेद दिया। जब यह रेड हुई तब मादुरो और उनकी पत्नी फोर्ट टियूना सैन्य अड्डे के भीतर स्थित अपने आवास के बेडरूम में थे। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि कमांडो उन्हें वहां से घसीटते हुए अपने साथ ले गए। दावा है कि ऑपरेशन बेहद कम समय में पूरा किया गया और अमेरिकी पक्ष को किसी तरह की कैजुअल्टी नहीं हुई। अमेरिकी अधिकारियों का यह भी कहना है कि हिरासत के बाद मादुरो को वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया और उन्हें न्यूयॉर्क लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है जहां मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप तय किए जा सकते हैं।

ट्रंप ने मार-ए-लागो से देखा लाइव ऑपरेशन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने इस पूरे मिशन को मिलिट्री जनरलों के साथ फ्लोरिडा के मार-ए-लागो क्लब के एक कमरे से रियल टाइम में देखा। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी मिलिट्री को स्टील के दरवाजे तोड़ते हुए और मादुरो को पकड़ते हुए स्क्रीन पर लाइव देखा। उन्होंने इस ऑपरेशन को 'कमाल का काम' बताते हुए कहा कि ऐसा कोई और नहीं कर सकता था।

वेनेजुएला ने खारिज किया दावा

वहीं, वेनेजुएला की सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेता नाहूम फर्नांडीज ने अमेरिकी दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति मादुरो और प्रथम महिला फोर्ट टियूना सैन्य अड्डे के भीतर स्थित अपने आधिकारिक आवास में थे जहां अमेरिकी बलों ने हमला किया। फर्नांडीज के अनुसार, उसी स्थान से राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को जबरन ले जाया गया।

वेनेजुएला सरकार ने इस कार्रवाई को संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विरोध दर्ज कराने के संकेत दिए हैं। दूसरी ओर, अमेरिकी पक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई और मादुरो को अमेरिकी अदालतों का सामना करना होगा।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां