ईरान में तख्तापलट करने की तैयारी में अमेरिका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान में होगा तख्तापलट! खामेनेई समेत कई नेताओं को मारने की तैयारी में ट्रंप, घातक प्लान के खुलासे से हड़कंप

US-Iran Conflict: अमेरिका ईरान पर हमले के लिए तैयार है, जिसमें परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमले, और ईरान के नेताओं को निशाना बनाने के विकल्प शामिल हैं। ट्रंप ने निर्णय नहीं लिया है।

अक्षय साहू

US Attack Plan on Iran: अमेरिका ईरान पर हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रूसिया टुडे ने वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर सैन्य हमले के विकल्पों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि व्हाइट हाउस और पेंटागन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल ठिकानों पर हमले की योजना बनाई है। 

जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही अमेरिका ईरान के नेताओं को निशाना बनाने का भी विचार किया गया है, ताकि ईरान की सरकार को बदल दिया जाए। इसमें ईरान के प्रमुख नेताओं जैसे अयातुल्ला खामेनेई और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को टारगेट किया जा सकता है।

परमाणु साइटों और मिसाइल ठिकानों पर हमला

अमेरिका के पास कुछ और विकल्प भी हैं, जैसे ईरान की परमाणु साइटों और मिसाइल ठिकानों पर हवाई हमले करना। इसके लिए अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने विमान वाहक पोत, युद्धपोत और फाइटर जेट्स का एक बड़ा जमावड़ा कर दिया है। यह 2003 के इराक युद्ध के बाद का सबसे बड़ा सैन्य बल है। ट्रंप ने कहा है कि अगर स्थिति गंभीर हुई, तो अमेरिका निर्णायक कार्रवाई करेगा, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता जारी है, लेकिन ईरान अमेरिकी मांगों को पूरी तरह से मानने के लिए तैयार नहीं है। इस दौरान, अमेरिका ने करीब 150 फाइटर जेट्स और कई युद्धपोतों को तैनात किया है, जिससे तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने भी अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत किया है और चेतावनी दी है कि अगर हमला हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।

ईरान में तख्तापलट की तैयारी

अमेरिका के कुछ अधिकारी मानते हैं कि हमला ईरान की सरकार को गिरा नहीं सकता, लेकिन सभी विकल्प खुले हैं। सऊदी अरब और यूएई जैसे कुछ देशों ने कहा है कि वे अमेरिकी हमले के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे, जिससे ट्रंप के पास सीमित विकल्प हैं। इस समय, ईरान अपनी परमाणु साइटों को बंकरों में बदलने की कोशिश कर रहा है, जबकि अमेरिका अपने सैनिकों को तैनात कर रहा है। यह स्थिति मध्य पूर्व में और तनाव बढ़ा रही है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपनी नीतियों को नहीं बदलेगा, तो अमेरिका ऐसी कार्रवाई करेगा, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया होगा।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल