आग पर काबू पाने की कोशिश करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

मैक्सिको में आग का गोला बनी किराना स्टोर, 23 लोगों की जलकर मौत, 11 घायल- VIDEO

Mexico Fire: मेक्सिको के हर्मोसिलो शहर के एक डिस्काउंट स्टोर में भीषण आग लगने से कम से कम 23 लोगों की मौत और कई घायल हुए। गवर्नर ने जांच के आदेश दिए, अधिकतर मौतें जहरीली गैस से हुईं।

अक्षय साहू

Mexico Massive Fire: मेक्सिको से एक दिल-दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को हर्मोसिलो शहर के सेंटर में एक डिस्काउंट स्टोर में आग लग गई, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मेक्सिको में इस हफ्ते ‘डे ऑफ द डेड’ माना जा रहा है। इस त्योहार में लोग परिवार अपने गुजरे हुए प्रियजनों को सम्मान देते हैं और उन्हें याद करते हैं। ऐसे में इस प्रकार की धटना होने से लोग सदमे में है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किन कारणों से लगी।

गवर्नर ने दिए जांच के आदेश

इसे लेकर सोनोरा राज्य के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कहा, मैंने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी और पारदर्शी जांच का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं। राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास ने अपनी फोरेंसिक मेडिकल सर्विस का हवाला देते हुए कहा कि अधिकत्तर मौतें जहरीली गैसों के सांस लेने से हुई लगती हैं।

प्रेसिडेंट क्लाउडिया शीनबाम ने कहा, जिन लोगों की जान गई, उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पीड़ितों के परिवारों और घायलों की मदद के लिए सपोर्ट टीम भेजने का निर्देश दिया है। वहीं सोनोरा के रेड क्रॉस ने कहा कि उसके 40 स्टाफ और 10 एम्बुलेंस इस कोशिश में शामिल हुए, और छह बार हॉस्पिटल गए।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

आग अब बुझा दी गई है, लेकिन इसके कारणों को लेकर अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे बिजली की खराबी से जुड़ा बताया गया है। शहर के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पॉपुलर डिस्काउंट चेन वाल्डो के इस स्टोर को किसी हमले का निशाना नहीं बनाया गया था। शहर के फायर चीफ ने बताया कि फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि क्या वहां कोई धमाका हुआ था।

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...