हमले के बाद जहाज में लगी आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

होर्मुज के पास अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत, ओमान तट पर जहाज को बनाया था निशाना

Three Indian Sailors Killed: हॉर्मुज के पास अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई है। ओमान तट के पास हुए इस हमले में एमटी सेटबेलो जहाज को निशाना बनाया गया था।

अमन उपाध्याय

Three Indian Sailors Killed US Attack Hormuz Strait: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक दुखद और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। ओमान के तट के पास होर्मुज के समुद्री मार्ग में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए एक हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है।  केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को इस दुखद खबर की पुष्टि की।

MT Settebello पर हमला

जानकारी के अनुसार, जिस जहाज को निशाना बनाया गया उसका नाम MT Settebello है और उस पर Palau का झंडा लगा था। रिपोर्ट के अनुसार, जहाज जब ओमान की खाड़ी से गुजर रहा था उसी वक्त जहाज हमले की चपेट में आ गया। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस जहाज के चालक दल के सभी 24 सदस्य भारतीय नागरिक थे, जैसे ही जहाज पर हमले की खबर मिली, भारतीय रक्षा और विदेश मंत्रालय सक्रिय हो गए और राहत कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से संपर्क किया गया।

दो के शव बरामद

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना के कुछ घंटों बाद जानकारी साझा की कि 'एमटी सेटबेलो' पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। ओमान के अधिकारियों और भारतीय बचाव दल के बीच बेहतर समन्वय के कारण अधिकांश नाविकों की जान बचाई जा सकी।

हालांकि, हमले के तुरंत बाद तीन भारतीय नाविक लापता बताए गए थे, जिनकी तलाश के लिए समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन गुरूवार को केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने 'X' पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की कि लापता तीनों नाविकों की मृत्यु हो गई है और दो शव बरामद कर लिए गए हैं। सरकार ने मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने और बचे हुए चालक दल की सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए हैं।

ब्लैकलिस्ट की सूची में नहीं था जहाज

इस सैन्य कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद पैदा कर दिया है क्योंकि आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 'एमटी सेटबेलो' अमेरिका की 'सेंक्शन ब्लैकलिस्ट' में शामिल नहीं था। इससे पहले क्षेत्र में जिन जहाजों को निशाना बनाया गया था, उनमें से कुछ पर प्रतिबंध थे, लेकिन इस जहाज पर हमला होना सुरक्षा विशेषज्ञों को हैरान कर रहा है। इसी के मद्देनजर भारत सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों को तलब कर इस घटना पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता