Representative Image 
विदेश

सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों को होटल में बुलाती है ये महिला, बंद कमरें में करती है ऐसा हाल

दामिनी सिंह

अमेरिका : सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए धोखाधड़ी (Robbery) का बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक लड़की लड़कों को होटल के कमरें (Hotel Room) में बुलाकर अपने दो साथियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देती है। सिर्फ इतना ही नहीं लड़के को ऐसे हाल में छोड़ती है। जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगें।  

दरअसल, यह मामला अमेरिका के ब्रोंक्स से सामने आया है। मामले पर न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि पहले लड़की फेसबुक के जरिए लड़को को फंसाती है। उसके बाद शख्स के साथ संबंध बनाने का झांसा देकर उसके साथ होटल के कमरे में जाती है। फिर वहां पर शख्स को नहाने के लिए कहती है। शख्स के नहाकर बाहर आने पर आरोपी महिला अपने दो साथी के साथ मिलकर शख्स को गन दिखाकर उसे शूट (Gun Shot) करने की धमकी देती है। 

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इसके बाद महिला अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को टेप से बांध देते है और बांधने के बाद उसका सारा सामान ले लेते है। पुलिस के अनुसार, पांचवीं बार इस तरह लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें 45 साल के एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया था। इस गैंग में शामिल एक महिला करीब 5.2 फीट लंबी है और उसके दोनों बाजू पर टैटू बने हुए है। 

दूसरी महिला की उम्र करीब 40 साल की है और गैंग में एक लड़का भी शामिल है। जिसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। गौरतलब है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों की फोटो भी रिलीज कर दी है। जिसपर लोगों से भी यह अपील किया गया है कि अगर ये तीनों अपराधियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को बताएं। 

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?