ईरानी सुरक्षबलों की (प्रतिकात्मक तस्वीर) PHOTO: EPA 
विदेश

पाकिस्तान से लगी सीमा के पास ईरान पर आतंकी हमला, 10 सुरक्षाबलों की मौत

इजरायली हमले के बाद ईरान को एक और हमला हुआ। इसमें ईरान के तफ्तान में चरमपंथी समूह जैश-अल-अदल के हमले में ईरान के 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए। तफ्तान इलाका पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। ईरान के गृह मंत्रालय का कहना है सिस्तान और बलूचिस्तान की ईरानी सीमा पर स्थित शहर तफ्तान के गोहरकोह इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस की गश्ती इकाई पर हमला किया।

साक्षी सिंह

तेहरान: इजरायली हमले के बाद ईरान को एक और हमला हुआ। इसमें ईरान के तफ्तान में चरमपंथी समूह जैश-अल-अदल के हमले में ईरान के 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए। तफ्तान इलाका पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है।

ईरान के गृह मंत्रालय का कहना है सिस्तान और बलूचिस्तान की ईरानी सीमा पर स्थित शहर तफ्तान के गोहरकोह इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस की गश्ती इकाई पर हमला किया।

ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमानी ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया और तत्काल जांच के आदेश दिया।सिस्तान और बलूचिस्तान के पुलिस सूचना केंद्र ने भी शनिवार को अपने एक बयान जारी की। इसमें इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि तफ्तान शहर में गोहर कोह पुलिस स्टेशन की दो गश्ती इकाइयों के 10 पुलिस कर्मी मारे गए हैं।

जैश-अल-अदल ने ली हमले की जिम्मेदारी

जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी को खत्म करके अपने आवास की तरफ लौट रहे थे। हालांकि जैश-अल-अदल ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

संगठन ईरानी सरकार का है विरोधी

जैश-अल-अदल ने कहा कि तफ्तान शहर के गोहरकोह में फरजा जाबेर बलों की एक गश्ती इकाई को निशाना बनाया गया। जैश-अल-अदल एक हथियारबंद चरमपंथी संगठन है। यह संगठन ईरानी सरकार का विरोध करता है। यह संगठन खुद को न्याय और समानता की सेना भी कहता है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल