फ्लाइट की कॉकपिट में चाकूबाजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

तेल अवीव जा रही फ्लाइट की कॉकपिट में चाकूबाजी के बाद सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 174 यात्री

Tel Aviv Flight Emergency: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के कॉकपिट में चाकूबाजी के बाद प्लेन एक मिनट में 16 हजार फीट नीचे आ गया। सऊदी अरब के तबुक में विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

प्रिया सिंह

Tel Aviv Flight Cockpit Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबाई की फ्लाइट में कॉकपिट के भीतर अचानक हिंसक झड़प हो गई। उड़ान के दौरान ओमानी सह-पायलट ने अमीराती कैप्टन पर फोल्डिंग चाकू से हमला कर प्लेन क्रैश कराने की कोशिश की।

हमले के बाद बोइंग विमान महज एक मिनट के भीतर 33000 फीट से गिरकर 17000 फीट की ऊंचाई पर आ गया। कॉकपिट में मचे खून-खराबे के बीच यात्रियों तथा क्रू मेंबर्स ने हिम्मत दिखाकर हमलावर सह-पायलट को काबू में किया।

विमान से आपातकालीन कोड 7500 मिलते ही इजरायल ने अपने फाइटर जेट रवाना किए और हाईजैक की आशंका बढ़ गई। आखिरकार 27 बच्चों समेत 174 यात्रियों को लेकर जा रहे इस विमान की सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

कॉकपिट में खून-खराबा और यात्रियों की आपबीती

दुबई से इजरायल के बेन गुरियन जा रही फ्लाईदुबाई की फ्लाइट FZ 1073 में सवार यात्रियों के लिए यह यात्रा किसी खौफनाकसपने जैसी साबित हुई। उड़ान भरने के लगभग ढाई घंटे बाद कॉकपिट से अचानक मदद की चीखें और भारी शोर सुनाई देने लगा।

यात्री मिरियम के अनुसार कॉकपिट का दरवाजा खुलने पर अंदर चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। मुख्य पायलट पर चाकू से कई वार किए गए थे और वह खून से लथपथ होकर बाहर निकला। प्लेन में मौजूद एक डॉक्टर और नर्स ने घायल पायलट को तुरंत फर्स्ट ऐड दिया।

विमान में मौजूद इजरायली यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने तुरंत कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर सह-पायलट को जमीन पर पटक दिया। यात्रियों ने उसके हाथ पकड़कर उसे बांध दिया और सऊदी अरब में लैंडिंग होने तक उस पर कड़ा पहरा बनाए रखा।

1 मिनट में 16 हजार फीट नीचे गिरा विमान और हाईजैक का अलार्म

फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के अनुसार चाकूबाजी के दौरान विमान का नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ गया था। बोइंग प्लेन एक मिनट के भीतर 33000 फीट की ऊंचाई से तेजी से गिरकर 17000 फीट पर आ गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के दौरान फ्लाइट ने पहले सामान्य इमरजेंसी कोड 7700 और फिर डिस्ट्रेस कोड 7500 भेजा। कोड 7500 का मतलब विमान में अवैध हस्तक्षेप या हाईजैकिंग का खतरा होता है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

हाईजैक की आशंका के चलते इजरायली वायुसेना ने तुरंत अपने फाइटर जेट रवाना कर दिए। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को घटना की जानकारी दी गई और खुफिया एजेंसी मोसाद को संभावित आतंकी कोण की जांच का जिम्मा सौंपा गया।

सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग और कूटनीतिक पहलू

विमान को जॉर्डन सीमा के पास मोड़कर सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। लैंडिंग के बाद सऊदी सुरक्षा बलों ने विमान को घेर लिया। 174 यात्रियों तथा चालक दल के सभी सदस्यों को प्लेन के भीतर ही सुरक्षित रखा गया।

सऊदी अरब और इजरायल के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं, लेकिन आपात स्थिति में सऊदी ने अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने दिया। साल 2022 में मिले इस एयरस्पेस अधिकार के कारण ही संकटग्रस्त विमान सऊदी क्षेत्र में उतर सका।

फ्लाईदुबाई ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि विमान सुरक्षित उतर गया है तथा यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के इंतजाम किए गए हैं। कॉकपिट में हुई इस जानलेवा घटना की अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं।

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी