सांकेतिक तस्वीर 
विदेश

पत्नी को 120 मर्दों को बेचा! 'ऑनलाइन विज्ञापन' देकर पति करता रहा सौदा, हैरान कर देगा स्वीडन का ये मामला

Sweden Crime News: स्वीडन में एक पति पर अपनी पत्नी को 120 पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। अभियोजन पक्ष ने इसे गंभीर दलाली और यौन शोषण का मामला बताया है।

अक्षय साहू

Sweden Sexual Exploitation Case: यूरोपीय देश स्वीडन से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के गंभीर शोषण के आरोप लगे हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी को लंबे समय तक जबरन यौन गतिविधियों में धकेला और कथित तौर पर उसे करीब 120 पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इस घटना ने पूरे स्वीडन को हिला दिया है। इस मामले की तुलना फ्रांस की महिला गिसेले पेलिकोट से की जा रही है, जिनके पति डोमिनिक पेलिकोट को 2024 में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। उस मामले में आरोपी ने अपनी पत्नी को नशीली दवाएं देकर बेहोश किया और अन्य लोगों को उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए बुलाया था।

पत्नी के शोषण के गंभीर आरोप

स्वीडन के इस मामले में, महिला ने अक्टूबर में अपने 62 वर्षीय पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोजकों का आरोप है कि उसने सालों तक अपनी पत्नी को यौन कृत्य करने के लिए मजबूर किया और दूसरों के सामने पेश कर आर्थिक लाभ उठाया। आरोपी पर ऑनलाइन विज्ञापन देने, ग्राहकों से संपर्क कराने, मुलाकात तय करने और महिला पर ऑनलाइन यौन गतिविधियों के लिए दबाव बनाने जैसे आरोप भी हैं। इसके अलावा उस पर हिंसा, धमकी देने और महिला की नशे की लत का फायदा उठाने के आरोप लगाए गए हैं।

इनकार करने पर की दरिंदगी

अभियोजक इडा एनरस्टेड के अनुसार, महिला कुछ सीमाओं के साथ ही इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने को तैयार थी, लेकिन आरोपी ने उसकी इच्छाओं की अनदेखी की। जब महिला ने इनकार किया, तब भी उस पर दबाव बनाया गया। इसी आधार पर उस पर कई बार रेप और रेप की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।

क्या कहता है स्वीडन का कानून?

स्वीडन के कानून के तहत यौन सेवाएं खरीदना अपराध है, जबकि बेचना अपराध नहीं माना जाता, लेकिन इस प्रक्रिया में मदद करना अवैध है। इस मामले में आरोपी पर गंभीर दलाली और कई रेप के आरोप लगाए गए हैं, हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार किया है।

मामले में करीब 120 संदिग्ध ग्राहकों की पहचान की गई है, जिनमें से 26 पर यौन सेवाएं खरीदने के आरोप लगे हैं, जबकि अन्य की जांच जारी है। मुकदमे की सुनवाई 13 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी