बांग्लादेश में छात्रों ने चीफ जस्टिस के इस्तीफे की मांग करते हुए फोटो क्रेडिट: बीबीसी  
विदेश

बांग्लादेश में छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का किया घेराव, मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की कर रहे मांग

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। इसके बाद भी ढाका शांत नहीं है। छात्रों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। अब बांग्लादेश में छात्रों ने मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग की है, जिस वजह से छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का घेराव किया है।

साक्षी सिंह

ढाका: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। इसके बाद भी ढाका शांत नहीं है। छात्रों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। अब बांग्लादेश में छात्रों ने मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग की है। चीफ जस्टिस की इस्तीफे के लिए छात्रों ने शनिवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट का घेराव किया है।

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद भी छात्रों का हो हल्ला और प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीबीसी के मुताबिक,  प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यानी मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

चीफ जस्टिस के इस्तीफे की मांग क्यों

छात्रों का आरोप है कि मुख्य न्यायाधीश पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए काम कर रहे हैं। छात्रों का ये भी आरोप है कि सीजेआई  शेख हसीना पक्ष में न्यायिक तख्तापलट करने के लिए काम करते आए हैं। बता दें कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया जा चुका है। नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम 8 अगस्त की शाम को सरकार के मुख्य सलाहकार के तौर पर शपथ ली थी।

छात्रों ने किया था यूनुस के नाम का प्रस्ताव

प्रोफेसर यूनुस को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में नामित करने का फैसला राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन किया। यूनुस के नाम का प्रस्ताव बांग्लादेश में विरोध कर रहे छात्रों ने की थी। अंतिम फैसला सैन्य नेताओं और छात्र नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया था।

अंतरिम सरका सौंपा गया ये काम

बांग्लादेश अंतरिम सरकार को देश में नए सिरे से चुनाव कराने का काम सौंपा गया है।16 सदस्यीय परिषद यूनुस की सहायता के लिए सलाहकारों की भी घोषणा की गई है। छात्र आंदोलन के दो प्रमुख नेता आसिफ महमूद और मोहम्मद नाहिद इस्लाम भी इस परिषद का हिस्सा हैं। इससे पहले ये प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के मुखिया के लिए मोहम्मद यूनुस के नाम की सिफारिश की थी।

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों