Giorgia Meloni Is Married Or Not: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इन दिनों भारत में काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल, यूरोप के पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री को तोहफे में मेलोडी टॉफी (Melody Toffee) भेंट किया। मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया। जिसके बाद से दुनिया के अन्य देशों के साथ-साथ भारत में यह वीडियो काफी ट्रेडिंग रहा। इसी बीच लोग मेलोनी के बारे में भी सबकुछ जानना चाहते हैं।
इंटरनेट पर कुछ लोग यह भी सर्च कर रहे हैं क्या इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी शादीशुदा हैं या नहीं? इसके अलावा कुछ लोग उनके परिवार और राजनीतिक सफर के बारे में भी जानने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि इटली की पीएम मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने मुलाकातों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब ऐसा हो रहा है।
जॉर्जिया मेलोनी एक इतालवी राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2022 में इटली के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। इसके अलावा जॉर्जिया इतालवी गणराज्य के इतिहास में दूसरी सबसे लंबी सरकार की प्रमुख हैं। 2006 से चैंबर ऑफ डेप्युटीज की सदस्य हैं। 2014 से वह दक्षिणपंथी से दूर-दराज पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली (FdI) की अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही 2020 से 2025 तक यूरोपीय कंजर्वेटिव और रिफॉर्मिस्ट पार्टी की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
बता दें कि 2015 में मेलोनी ने एक टीवी चैनल में काम करने वाले पत्रकार एंड्रिया गिएम्ब्रुनो के साथ रिश्ते में आई थीं। इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है जिनेवरा, जिसका जन्म सितंबर 2016 में हुआ था। हालांकि, 20 अक्टूबर 2023 को जॉर्जिया ने टेलीविजन पर प्रसारित एक कार्यक्रम में एंड्रिया के अश्लील कमेंट के बाद उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था।
मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि मैं उन्हें उन शानदार सालों के लिए धन्यवाद देती हूं जो हमने साथ में बिताए, उन मुश्किलों के लिए जिनसे हम गुजरे और मुझे मेरी जिंदगी की सबसे जरूरी चीज देने के लिए, जो हमारी बेटी जिनेवरा है।
यह भी पढ़ें: Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
साल 2023 में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की भारत यात्रा के दौरान, दोनों देशों के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर अपग्रेड किया गया। पीएम मोदी और पीएम मेलोनी के नेतृत्व में दोनों देशों ने रक्षा, अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा और क्लीन एनर्जी में सहयोग के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इटली अब भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) और ‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस’ का भी सक्रिय हिस्सा है।