भारत दौरे पर पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 
विदेश

दिल्ली पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके अपनी द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं। दिसानायके के नई दिल्ली पहुंचने पर राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने उनका स्वागत किया।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके अपनी द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं। दिसानायके के नई दिल्ली पहुंचने पर राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह राष्ट्रपति दिसानायके की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

गर्मजोशी से भरा और विशेष स्वागत किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके का नई दिल्ली पहुंचने पर डॉ.एल.मुरुगन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से यह राष्ट्रपति दिसानायका की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। भारत और श्रीलंका के संबंधों को और गहरा करने और लोगों पर केंद्रित साझेदारी को गति देने का अवसर।

राष्ट्रपति बनने के बाद अनुरा कुमार दिसानायके का यह पहला दौरा है। उनका बोधगया जाने का भी कार्यक्रम है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। भारत ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति की यात्रा से रिश्ते मजबूत होंगे।

दिसानायके की यह तीन दिवसीय यात्रा है

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की आगामी भारत यात्रा से बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभप्रद द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। दिसानायके सितंबर में राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा तीन दिवसीय यात्रा है।

प्वाइंट वाइज जानिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के भारत दौरे का कार्यक्रम

1. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके 15-17 दिसंबर 2024 को राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। श्रीलंका में हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के बाद राष्ट्रपति दिसानायके की यह पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा होगी।

2. अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति दिसानायके राष्ट्रपति जी से मिलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी हितों के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

3. राष्ट्रपति दिसानायके भारत और श्रीलंका के बीच निवेश और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके अलावा, वे यात्रा के हिस्से के रूप में बोधगया का दौरा करेंगे।

4. श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के सागर यानी क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण और भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति में केंद्रीय स्थान रखता है।

5. राष्ट्रपति दिसानायके की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां