(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
विदेश

श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

वैष्णवी वंजारी

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर लीं। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। नौसेना ने उत्तरी प्रांत में पॉइंट पेद्रो क्षेत्र के वेट्टीलैकनी तट पर मछुआरों को गिरफ्तार किया। 

नौसेना ने एक बयान में कहा, ''श्रीलंकाई जलक्षेत्र में विदेशी मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव और श्रीलंका के मत्स्य संसाधनों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए, नौसेना नियमित गश्त के साथ-साथ इन गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चला रही है।''अभियान के दौरान मछली पकड़ने के उपकरण भी जब्त कर लिये गए। 

साथ ही बड़ी संख्या में मछली भी जब्त की गई हैं। मार्च में नौसेना ने अपने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 54 भारतीय नागरिकों को पकड़ा था और उनकी नौकाएं जब्त कर ली थीं। नौसेना का कहना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से विदेशी नौकाओं को सीमित संख्या में ही जब्त किया जाता है और गिरफ्तार किए गए मछुआरों को उनके देश वापस भेज दिया जाता है। (एजेंसी)

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप