श्रीलंका नौसेना ने अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया (सांकेतिक तस्वीर) 
विदेश

462 भारतीय नागरिक श्रीलंका के गिरफ्तार में, अवैध तौर पर मछली पकड़ने का है आरोप

श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी नौका भी जब्त कर ली गई है।

साक्षी सिंह

कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी नौका भी जब्त कर ली गई है। यह जानकारी एक अधिकारिक ने बयान में दी गई।

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 12 और लोगों को गिरफ्तार किए जाने से द्वीपीय देश में इस साल ऐसी घटनाओं में पकड़े गए भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर 462 हो गई है। श्रीलंका नौसेना ने जारी एक प्रेस रिलीज में बताया कि मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उत्तरी प्रांत जाफना के प्वाइंट पेड्रो तट से उनकी नौका भी जब्त की गई है।

इसमें बताया गया कि पकड़े गए 12 मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा। बयान में कहा गया कि श्रीलंकाई नौसेना ने 2024 में अब तक द्वीप के समुद्री क्षेत्र में अवैध तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में 462 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी 62 नौकाओं को जब्त किया है।

इसमें कहा गया है कि कानूनी कार्रवाई के लिए मछुआरों को अधिकारियों को सौंप दिया गया है। श्रीलंका के मत्स्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों पड़ोसियों के बीच बार-बार पैदा होने वाली समस्या यानी मछुआरों द्वारा मछली पकड़ना पर चर्चा करने के लिए 12 सदस्यीय भारतीय दल मंगलवार को यहां पहुंचेगा। दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। (एजेंसी)

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही