दक्षिण कोरिया के डेटा सेंटर में लगी आग को बुझाता कर्मचारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

दक्षिण कोरिया के डेटा सेंटर में लगी भीषण आग, 22 घंटे तक इन सेवाओं पर लगा ब्रेक; मचा हाहकार

Fire news: दक्षिण कोरिया की सरकारी डेटा प्रबंधन एजेंसी में लगी आग के कारण कई सेवाओं में रुकावट आई थी। सोमवार को स्थिति सामान्य होते ही एक प्रमुख सरकारी पोर्टल और राष्ट्रीय डाक सेवा की बैंकिंग...

अमन उपाध्याय

South Korea data center fire: दक्षिण कोरिया की राज्य डेटा एजेंसी में आग लगने के बाद कई सरकारी सेवाएं प्रभावित हुई थीं, लेकिन सोमवार तक स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, सोल से लगभग 140 किलोमीटर दक्षिण में डेजॉन में राष्ट्रीय सूचना संसाधन सेवा (NIRS) में शुक्रवार को आग लगने के कारण 647 नागरिक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा था। सोमवार सुबह 8:30 बजे तक इनमें से 47 सेवाएं फिर से चालू कर दी गई हैं, जिनमें एक प्रमुख सरकारी पोर्टल और राष्ट्रीय डाक सेवा की बैंकिंग शाखा शामिल हैं।

सरकार ने कहा है कि पहले उन सेवाओं को बहाल किया जा रहा है, जिनका सीधे लोगों की सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। हालांकि सामान्य प्रक्रिया में अभी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, इसलिए इस सप्ताह के अंत तक स्थानीय सरकारी कार्यालयों के खुलने के बाद कुछ प्रशासनिक सेवाओं में देरी हो सकती है।

आग लगने के बाद बहाल की गई सेवाओं

गृह मंत्री युन हो-जंग ने बताया कि हाल ही में आग लगने के बाद बहाल की गई सेवाओं में नागरिक आवेदन सेवाओं के लिए प्रमुख सरकारी पोर्टल जीओवी डॉट केआर और राष्ट्रीय डाक सेवा कोरिया पोस्ट की बैंकिंग शाखाएं शामिल हैं। सेजोंग में सरकार के केंद्रीय आपदा एवं सुरक्षा प्रतिवाद मुख्यालय की बैठक के दौरान उन्होंने लोगों से हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा, "इस अव्यवस्था के कारण जनता को हुई परेशानी के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं।" योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने माना कि आग से प्रभावित 96 सिस्टम से जुड़ी सभी सेवाओं को तुरंत पुनः चालू करना मुश्किल है। सरकार इन सेवाओं को दक्षिण-पूर्वी शहर डेगू में एनआईआरएस की शाखा में क्लाउड सिस्टम पर स्थानांतरित करने की कोशिश करेगी और जल्द ही वैकल्पिक समाधान भी पेश करेगी। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सप्ताहांत के बाद नागरिक आवेदन सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण जनता को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी मंत्रालयों और स्थानीय सरकारों को निर्देश दिया है कि वे व्यवधान कम करने के लिए तुरंत उपाय ढूंढें।

दो सप्ताह का लगेगा समय

सरकार का अनुमान है कि 96 क्षतिग्रस्त सिस्टम को स्थानांतरित और पुनः सक्रिय करने में लगभग दो सप्ताह का समय लगेगा, जिससे सभी सेवाओं के पूरी तरह से बहाल होने में अधिक समय लगेगा। सरकार द्वारा जारी उपभोग कूपन के दूसरे चरण के लिए आवेदन करना अब भी संभव है, लेकिन शिकायतें दर्ज कराने वाली सरकारी वेबसाइट निलंबित होने के कारण फिलहाल नागरिकों को किसी भी शिकायत के लिए स्थानीय सामुदायिक सेवा केंद्र तक जाना होगा। इस समस्या का असर राष्ट्रव्यापी दाह संस्कार बुकिंग साइट पर भी पड़ा है, जिससे लोग अब श्मशान घाट से सीधे ऑनलाइन या फोन के जरिए संपर्क करने को मजबूर हैं।

राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने रविवार को देशवासियों से माफी मांगते हुए कहा कि आग के कारण लोगों को काफी असुविधा हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छुट्टी से पहले सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। अधिकारियों के अनुसार, आग एनआईआरएस की पांचवीं मंजिल पर स्थित सर्वर रूम में लिथियम-आयन बैटरी फटने के कारण लगी थी और करीब 22 घंटे की कोशिशों के बाद शनिवार शाम 6 बजे पूरी तरह बुझाई जा सकी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक