सांकेतिक फोटो (सो, सोशल मीडिया) 
विदेश

समुद्री डाकुओं का आतंक, सोमालिया के पास तेल टैंकर हाईजैक; 1 भारतीय समेत 17 क्रू मेंबर बंधक

Somalia Pirates Hijack Oil Tanker:होर्मुज तनाव के बीच सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने 'Honour 25' तेल टैंकर को हाईजैक कर लिया है। जहाज पर भारतीय और पाकिस्तानी सहित 17 क्रू मेंबर सवार हैं।

अमन उपाध्याय

Somalia Pirates Hijack Oil Tanker Indian Crew Hostage: एक तरफ जहां पूरी दुनिया की नजरें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव पर टिकी हैं वहीं दूसरी तरफ समुद्री लुटेरों ने इसका फायदा उठाते हुए फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। सोमालिया के तट के पास एक तेल टैंकर के हाईजैक होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने न केवल समुद्री सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि वैश्विक तेल आपूर्ति श्रृंखला में एक नया डर पैदा कर दिया है।

6 हथियारबंद हमलावरों ने बोला

रिपोर्ट के अनुसार, 'Honour 25' नामक तेल टैंकर सोमालिया के तट से लगभग 30 नॉटिकल मील की दूरी पर था जब बुधवार देर रात छह हथियारबंद हमलावरों ने इस पर धावा बोल दिया। शुरुआती हमले के कुछ समय बाद पांच और हथियारबंद लोग जहाज पर सवार हो गए। वर्तमान में, यह जहाज सोमालिया के तट के पास ज़ाफ़ुन (Xaafun) और बंदर बेला के बीच लंगर डाले हुए है जहां हथियारबंद लुटेरों का इस पर पूरी तरह नियंत्रण है।

क्रू में 1 भारतीय और 10 पाकिस्तानी शामिल

जहाज पर कुल 17 क्रू मेंबर सवार हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, बंधकों में 10 पाकिस्तानी, 4 इंडोनेशियाई, 1 भारतीय, 1 श्रीलंकाई और 1 म्यांमार का नागरिक शामिल है। यह टैंकर लगभग 18,500 बैरल तेल लेकर सोमालिया की राजधानी मोगादिशू की ओर जा रहा था। हाईजैक होने से पहले इस जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भी देखा गया था, जो वर्तमान में युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।

सुरक्षा में चूक और बढ़ता खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले तीन वर्षों से इस क्षेत्र में समुद्री डकैती लगभग खत्म हो चुकी थी लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक बलों का ध्यान इस समय होर्मुज और रेड सी में जारी सैन्य तनाव की ओर अधिक है जिसने सोमालियाई तटों के पास एक 'सुरक्षा गैप' पैदा कर दिया है। इसी सुरक्षा चूक का फायदा उठाकर लुटेरे अब फिर से कंटेनर जहाजों और फिशिंग ट्रॉलरों को निशाना बना रहे हैं।

आर्थिक प्रभाव और बचाव कार्य

इस घटना का असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। रिपोर्टों के अनुसार, मोगादिशू में पेट्रोल की कीमतें पहले ही तीन गुना बढ़ चुकी हैं और इस हाईजैकिंग के बाद आपूर्ति में और कमी आने की संभावना है। पाकिस्तान के समुद्री मामलों के मंत्री जुनैद अनवर चौधरी ने इस मामले पर पूरी रिपोर्ट मांगी है और सभी संबंधित एजेंसियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। पाकिस्तान सरकार कूटनीतिक स्तर पर भी सक्रिय हो गई है ताकि अंतरराष्ट्रीय सहयोग से क्रू मेंबर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर