बांग्लादेश में आई बाढ़ की तस्वीर फोटो: Al Jazeera एक्स पोस्ट  
विदेश

बांग्लादेश की मदद काे आगे आया सिंगापुर, बाढ़ राहत के लिए 100000 अमेरिकी डॉलर देने का किया वादा

बांग्लादेश की मदद के लिए सिंगापुर आगे आया है। सिंगापुर ने रविवार को पूर्वी बांग्लादेश में भीषण बाढ़ के बाद सिंगापुर रेड क्रॉस (SRC) के सार्वजनिक धन जुटाने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए 100000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है।

साक्षी सिंह

सिंगापुर: बांग्लादेश की मदद के लिए सिंगापुर आगे आया है। सिंगापुर ने रविवार को पूर्वी बांग्लादेश में भीषण बाढ़ के बाद सिंगापुर रेड क्रॉस (SRC) के सार्वजनिक धन जुटाने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए 100000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है।

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह योगदान मानवीय राहत प्रयासों और प्रभावित समुदायों की तत्काल जरूरतों को समर्थन प्रदान करेगा।

पांच सितंबर को एसआरसी ने बांग्लादेश में आपातकालीन कार्यों के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया था, जिससे बांग्लादेश रेड क्रिसेंट सोसाइटी (BDRCS) के माध्यम से प्रभावित समुदायों को आवश्यक सहायता और राहत प्रदान की जा सके।

सार्वजनिक धन-संग्रह अपील

द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार एसआरसी ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखने के लिए बीडीआरसीएस के साथ-साथ 'इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज' के संपर्क में है तथा और भी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। एसआरसी ने स्थिति बहाल करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक सार्वजनिक धन-संग्रह अपील भी शुरू की है और यह 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

एसआरसी ने कहा कि अगस्त के अंत से बांग्लादेश में भारी बारिश से 58,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कम से कम 5,02,501 लोगों को 3,403 केंद्रों में आश्रय दिया गया है। खबरों के अनुसार बाढ़ से मरने वालों की संख्या तीन सितंबर को 71 हो गई। (एजेंसी)

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट