शेख हसीना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश लौटने के ऐलान के बाद शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने देशव्यापी रैली का ऐलान किया है। पार्टी ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरेगी।

अमन मौर्या

Awami League Rally: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के 2 साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में एक बार फिर से देश की सियासत करवट ले रही है। छात्र आंदोलन के बाद देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। इसके बाद करीब डेढ़ साल तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की सत्ता संभाला। इस दौरान शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को बैन कर दिया गया और हसीना को मौत की सजा भी सुनाई गई।

वर्तमान में सत्ता परिवर्तन के बाद अब शेख हसीना ने वतन वापसी का ऐलान कर दिया है। उनके ऐलान के बाद पार्टी अवामी लीग ने देश का मिजाज करने समझने के लिए बुधवार ( 1 जुलाई) को एक विशाल रैली करने की तैयारी में है। अवामी लीग, बांग्लादेश में अपनी ताकत साबित करने और मौजूदगी दिखाने के उद्देश्य से देशभर में सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। बुधवार को पार्टी ने देशव्यापी सभा और जुलूस का कार्यक्रम रखा है। शेख हसीना के ऐलान के बाद पार्टी के लोगों उत्साह है।

ट्रिब्यूनल के फैसले को बताया गैर-कानूनी

पार्टी ने ट्रिब्यूनल के फैसले का विरोध किया। एक्स हैंडल पर पार्टी ने लिखा कि बांग्लादेश अवामी लीग का दृढ़ विश्वास है कि ट्रिब्यूनल और शेख हसीना के खिलाफ सुनाया गया फैसला असंवैधानिक, राजनीतिक रूप से प्रेरित और न्याय व उचित कानूनी प्रक्रिया के सिद्धांतों के खिलाफ है। हम इस फैसले को पूरी तरह से खारिज करते हैं। इसलिए, हम बांग्लादेश की जनता से अपील करते हैं कि वे अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाएं और लोकतंत्र, संवैधानिक शासन तथा कानून के शासन की रक्षा के लिए एकजुट हों।

आगे उन्होंने लिखा कि बांग्लादेश अवामी लीग सभी स्तरों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ देश भर के लोकतांत्रिक सोच वाले नागरिकों से आग्रह करती है कि वे कल होने वाली देशव्यापी विरोध रैलियों और प्रदर्शनों में भाग लें और इस कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाएं।

सोशल मीडिया से की बड़ी अपील

अवामी लीग ने अपने एक्स हैंडल पर रैली की जानकारी साझा किया। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश अवामी लीग ने 1 जुलाई को देशव्यापी विरोध रैलियों का आह्वान किया। बांग्लादेश अवामी लीग अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सभी देशभक्त नागरिकों से अपील करती है कि वे 1 जुलाई को होने वाली देशव्यापी विरोध रैलियों और प्रदर्शनों को सफल बनाएं। ये विरोध प्रदर्शन हमारी नेता और बंगबंधु की बेटी शेख हसीना के खिलाफ आए फैसले को रद्द करने और इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण) को भंग करने की मांग के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

बांग्लादेश में राजनीति हुई तेज

तारिक रहमान के सत्ता में आने के बाद हाल ही में बीएनपी के एक सांसद ने संसद में अपने संबोधन के दौरान जमात-ए-इस्लामी का नाम लिए बगैर हमला बोला। सांसद ने जमात पर फिर से प्रतिबंध लगाने की अपील की। सांसद की अपील का विरोध करते हुए जमात ने सत्ताधारी पार्टी के इरादों पर सवाल भी उठाए। जमात ने बीएनपी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री की पार्टी फिर से अवामी लीग को विपक्ष के ताकत के रूप में देखना चाहेगी?

रैली से रास्ता तलाश रहीं हसीना

इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर से बांग्लादेश में खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही हैं। इसी रणनीति के तहत उन्होंने जुलूस का आह्वान किया है। अवामी लीग की बुधवार को होने वाली रैली पर देश- विदेश की संस्थाओं की नजरें हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि ढाका में होने वाली रैली में अवामी लीग कितनी भीड़ जुटा पाती है, उन्हें लोगों का कितना समर्थन मिलता है। बांग्लादेश सरकार भी 1 जुलाई को होने वाली इस रैली को लेकर सतर्क है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान