शेख हसीना, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

शेख हसीना का बड़ा आरोप- 'मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या', यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा

Sheikh Hasina Accuses Bangladesh Government: बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना ने अवामी लीग के नेताओं की मौतों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर 'सुनियोजित हत्या' का आरोप लगाया है।

अमन उपाध्याय

Sheikh Hasina Accuses Bangladesh Government And Yunus: बांग्लादेश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शेख हसीना ने देश भर में अवामी लीग के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की हालिया मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे 'हिंसा का एक सुनियोजित चक्र' करार दिया है।

उन्होंने मौजूदा बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) सरकार और पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश में कानून के शासन की गंभीर कमी है और राजनीतिक हिंसा का एक चिंताजनक पैटर्न लगातार जारी है।

स्वतंत्रता सेनानी की मौत पर गहराया विवाद

हसीना का यह कड़ा बयान अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व अवामी लीग सांसद मोहम्मद दबीरुल इस्लाम की मौत के बाद सामने आया है। 78 वर्षीय दबीरुल इस्लाम की गुरुवार दोपहर ढाका के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि उन्हें पिछले साल जुलाई में हुए प्रदर्शनों के बाद बदले राजनीतिक माहौल में 3 अक्टूबर 2024 को हिरासत में लिया गया था। उन पर कथित तौर पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया था। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें 19 फरवरी को जमानत मिल गई थी, लेकिन वह जीवित नहीं बच सके।

'प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेख हसीना ने दबीरुल इस्लाम की मौत को प्राकृतिक नहीं, बल्कि एक 'सुनियोजित हत्या' बताया है। हसीना का आरोप है कि जेल में उन्हें गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई, जिससे उनकी हालत अत्यंत खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि मुहम्मद यूनुस की सरकार ने हमारे कई नेताओं को इसी तरह मारा है और मौजूदा सरकार भी उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, जो कानून के शासन के प्रति उनकी जिम्मेदारी को शून्य दिखाती है।

न्याय प्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

शेख हसीना ने बांग्लादेश की वर्तमान न्याय प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दबीरुल इस्लाम के बेटे और पूर्व सांसद मजहरुल इस्लाम सुजान का जिक्र करते हुए कहा कि वे अभी भी 'झूठे मामलों' में फंसे हुए हैं। हसीना ने हैरानी जताते हुए कहा कि एक ही केस में दो अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग फैसले आना कई बड़े सवाल खड़े करता है।

रमेश चंद्र सेन की मौत से गहराया शक

अपने बयान में हसीना ने एक और वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र सेन की मौत का भी हवाला दिया। रमेश चंद्र सेन ठाकुरगांव-1 से सांसद थे और फरवरी में पुलिस हिरासत के दौरान बीमार पड़ने के बाद उनकी मौत हो गई थी। हसीना ने कहा कि एक ही जिले के दो महत्वपूर्ण और सम्मानित नेताओं की मौत क्या केवल एक संयोग है या फिर यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है? उन्होंने इन सभी संदिग्ध मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि सच सामने आ सके।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत