इमरान खान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इमरान को जन्मदिन पर मिलेगा 'सरप्राइज गिफ्ट', शहबाज-मुनीर करने वाले है ये बड़ा काम

Imran Khan 73th Birthday: जेल में बंद इमरान खान का 73वां जन्मदिन PTI कार्यकर्ताओं ने लाहौर सहित कई शहरों में मनाया, जबकि सरकार उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की तैयारी में है।

अक्षय साहू

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आज 73वां जन्मदिन मना रहे है। यह लगातार दूसरा साल है जब इमरान अपना जन्मदिन जेल के अंदर माना रहे हैं। भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जा चुके इमरान इन दिनों रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। पाकिसतान के शहबाज सरकार उनपर शिंकजा कसने की तैयारी में हैं।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिन के मौके पर लाहौर समेत कई शहरों में उनका जन्मदिन मनाया। वहीं, सरकार ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

इमरान के एक्स अकाउंट पर खतरा

पाकिस्तानी संघीय मंत्री बैरिस्टर अकील मलिक ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि सरकार ने इमरान खान के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कंपनी से संपर्क किया है। उनका आरोप है कि इस हैंडल से बार-बार सेना और राष्ट्र के खिलाफ भड़काऊ और राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट की जा रही है।

मंत्री ने यह भी कहा कि जांच की जा रही है कि जेल में बंद इमरान खान का यह अकाउंट कौन चला रहा है और इसके पीछे किस नेटवर्क का हाथ है। खान पर अब तक 150 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से कई में उन्हें दोषी ठहराया गया है, जबकि कुछ में उन्हें राहत भी मिली है।

इमरान खान पर लगाए आरोप

  • तोशखाना केस (2024): इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कीमती सरकारी तोहफों को बेचकर अवैध धन अर्जित करने के आरोप में क्रमशः 14 और 7 साल की सजा हुई।
  • इद्दत विवाह केस (2024): इद्दत की अवधि पूरी होने से पहले विवाह करने के आरोप में इमरान को 7 साल की सजा हुई थी, हालांकि जुलाई 2024 में वे इस केस में बरी हो गए।
  • साइफर केस: राजनयिक गोपनीयता भंग करने के आरोप में इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन जून 2024 में कोर्ट ने दोनों को इस मामले से बरी कर दिया।
  • अल-कदीर ट्रस्ट केस (2025): ब्रिटिश नेशनल क्राइम एजेंसी द्वारा भेजी गई राशि के दुरुपयोग के मामले में दोनों को एक बार फिर 14 और 7 साल की सजा सुनाई गई।

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार