ब्राजील के साओ पाउलो में शक्तिशाली तुफान आया 
विदेश

ब्राजील के साओ पाउलो में आए भयंकर तूफान में सात लोगों की मौत, 14 लाख घरों की बिजली गुल

ब्राजील के साओ पाउलो भयंकर तूफान के चपेट में आ गया। यहां आए एक शक्तिशाली तूफान के कारण सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दक्षिण अमेरिका के इस सबसे बड़े महानगर में शनिवार को लगभग 14 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।

साक्षी सिंह

साओ पाउलो: ब्राजील के साओ पाउलो भयंकर तूफान के चपेट में आ गया। यहां आए एक शक्तिशाली तूफान के कारण सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दक्षिण अमेरिका के इस सबसे बड़े महानगर में शनिवार को लगभग 14 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।

साओ पाउलो के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात 67 मील यानी 108 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान आया था। इसके कारण बिजली सप्लाई लाइन प्रभावित हुईं। साथ ही बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए, जिसके कारण कुछ हिस्सों में गंभीर क्षति भी हुई है।

राज्य सरकार के मुताबिक, तूफान के कारण कई हवाई अड्डों को भी बंद करना पड़ा। साथ ही कई क्षेत्रों में पेयजल सेवा भी बाधित हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत उस वक्त हुई जब एक पेड़ उखड़कर एक दुकान पर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस तूफान के कारण साओ पाउलो के आसपास के क्षेत्रों में कम से कम छह अन्य लोगों की मौत हो गई।

दो करोड़ 10 लाख की आबादी

अधिकारियों को उम्मीद थी कि वे तूफान समाप्त होने के बाद के कुछ घंटों के भीतर बिजली सप्लाई बहाल कर लेंगे। लेकिन ये संभव नहीं हो पाया। लोग शनिवार को भी अंधेरे का दंश झेलते रहे। इतना ही नहीं संबंधित अधिकारी स्थानीय निवासियों से पानी भी सीमित खपत की अपील करते नजर आए। बता दें कि इस महानगरीय क्षेत्र में कम से कम दो करोड़ 10 लाख रहते हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज