पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नौ आतंकवादियों को मार गिराया  
विदेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों और दहशतगर्तों के बीच भीषण मुठभेड़, नौ आतंकवादी ढेर

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अभियान के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों और एक बड़े आतंकी सहित नौ आतंकवादियों को मार गिराया है।

साक्षी सिंह

पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अभियान के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों और एक बड़े आतंकी सहित नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। इसकी जानकारी गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने दी। सेना की मीडिया शाखा के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार देर रात प्रांत के बाजौर जिले में इस अभियान को अंजाम दिया गया।

एक भीषण मुठभेड़ में कानून प्रवर्तन एजेंसी के जवानों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया। मीडिया शाखा ने बयान में कहा कि मारे गए आतंकियों में दो आत्मघाती हमलावर और एक बड़े आंतकी समूह का सरगना शामिल था। इसने बताया कि मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ किए गए कई हमलों में शामिल थे।

1534 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं। हालांकि, इलाके में अन्य आतंकवादियों के खात्मे के लिए अभियान जारी है। इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज' (CRSS) द्वारा जारी तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की तीन तिमाहियों में ही, पिछले साल की कुल मौत 1523 की तुलना में 1534 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।

सुरक्षाकर्मियों और अपराधियों समेत कुल 722 लोग मारे गए

तीसरी तिमाही के दौरान दर्ज 328 घटनाओं में नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और अपराधियों समेत कुल 722 लोग मारे गए। जबकि 615 अन्य घायल हुए। रिपोर्ट में कहा गया कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों को आतंकवादी हमलों का सबसे अधिक खामियाजा भुगतना पड़ा है। (एजेंसी)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल