मदीना हादसे में नहीं हो पा रही लोगों की पहचान, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

रो रहे परिवार, नहीं हो पा रही है पहचान... मदीना हादसे में 18 महिलाएं, 10 बच्चे सहित 17 पुरुष की मौत

Saudi Bus Fire: सऊदी अरब के मदीना में हुए भीषण बस हादसे में भारत के 45 नागरिकों की मौत से पूरा देश शोक में है। दुर्घटना के बाद शवों की पहचान मुश्किल हो गई है, जिसके चलते डीएनए परीक्षण की...

अमन उपाध्याय

Saudi Arab Bus Accident: सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में भारतीय यात्रियों की बड़ी संख्या में मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। रविवार देर रात मक्का से मदीना जा रहे हैदराबाद के तीर्थयात्रियों का समूह एक भीषण टक्कर का शिकार हो गया, जिसके बाद बस में आग लग गई और 45 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली स्थित इस्लामी गणराज्य ईरान का दूतावास मदीना में भारतीय यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करता है और भारत की सरकार और जनता के प्रति संवेदना प्रकट करता है। दूतावास ने मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

एक यात्री गंभीर रूप से घायल

हादसे में मोहम्मद अब्दुल शोएब नाम का एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बताया कि 9 नवंबर को 54 यात्रियों का समूह उमराह यात्रा के लिए जेद्दा रवाना हुआ था और 23 नवंबर को भारत लौटना था। मक्का में उमराह पूरा करने के बाद यात्री रविवार रात मदीना की ओर जा रहे थे। हादसा मदीना से लगभग 25 किलोमीटर पहले उस समय हुआ, जब उनकी बस एक तेल टैंकर से भिड़ गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस तुरंत आग की चपेट में आ गई और यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे में 45 लोगों की मौत

सज्जनार ने बताया कि कुल 54 में से 4 यात्री मक्का में ही रुक गए थे और 4 अन्य कार से मदीना रवाना हुए थे। हादसे के वक्त बस में 45 लोग सवार थे। मृतकों में 17 पुरुष, 18 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। ये सभी यात्री हैदराबाद के आसिफ नगर, झिरा, मेहदीपट्टनम और टोली चौकी इलाकों के निवासी थे।

तेलंगाना के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी हादसे में लगभग 47–48 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हज हाउस में पीड़ितों के परिवारों को सहायता देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सरकार मृतकों के परिवार से कम से कम एक सदस्य को सऊदी अरब भेजने की व्यवस्था करने की तैयारी कर रही है। जिनके पास पासपोर्ट नहीं है, उनके लिए सरकार पासपोर्ट बनवाने में तत्काल सहयोग करेगी।

दुर्घटना में शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे पहचान लगभग असंभव हो गई है। मंत्रालय ने संकेत दिया है कि शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए परीक्षण कराया जा सकता है।

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स