यूक्रेन के क्रिवी रीह में रूस ने किया भीषण ड्रोन हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

Russian Strike: रूसी ड्रोन हमले से दहल उठा जेलेंस्की का होमटाउन, 14 की मौत और 121 लोग घायल

Russian Drone Strike: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन क्रिवी रिह पर हुए रूसी ड्रोन हमले में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 121 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 22 मासूम बच्चे शामिल हैं।

प्रिया सिंह

Deadly Russian Drone Strike: यूक्रेन के मध्य शहर क्रिवी रीह में शुक्रवार को रूस ने भीषण ड्रोन हमला किया। इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 121 लोग घायल हो गए। यह हमला राष्ट्रपति जेलेंस्की के होमटाउन में एक शॉपिंग सेंटर पर किया गया। इस बर्बर हवाई हमले ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया।

इस भीषण हमले में घायल होने वाले लोगों में 22 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने बताया कि बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम तेजी से चल रहा है। इस हादसे के बाद से चारों तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की का 'डबल-टैप' हवाई हमले का आरोप

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे 'डबल-टैप' स्ट्राइक बताया है। उनके अनुसार, पहले रूसी ड्रोनों की एक लहर ने इस इलाके को निशाना बनाया। इसके बाद जब राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो दूसरी लहर से फिर हमला किया गया। जेलेंस्की ने इस कृत्य को सीधे तौर पर आतंकवादी हमला करार दिया।

कीव पर भी हुआ था बड़ा और घातक हमला

क्रिवी रीह पर यह घातक हमला ऐसे समय में हुआ है जब इससे ठीक एक दिन पहले रूस ने कीव पर मिसाइलों और ड्रोनों से बड़ा हमला किया था। उस हवाई हमले में भी कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी। रूस ने हाल के महीनों में कीव पर अपने बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को काफी तेज कर दिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यूक्रेन के पास पैट्रियट एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइलों की भारी कमी हो गई है। यही कारण है कि रूस लगातार हवाई हमलों को अंजाम दे रहा है। पैट्रियट सिस्टम ही यूक्रेन के पास एकमात्र ऐसा हथियार है जो रूस की घातक बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में रोकने की क्षमता रखता है।

इस गर्मी यूक्रेन में बढ़े बड़े रूसी हवाई हमले

यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में इस गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर रूसी हमले लगातार बढ़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई का महीना कीव और क्रिवी रीह सहित कई प्रमुख शहरों के लिए सबसे घातक साबित हुआ है। अकेले जुलाई में कीव में 54 नागरिक मारे गए और 202 लोग घायल हुए।

यूक्रेन का क्रिवी रीह शहर इस लंबे युद्ध के दौरान कई बार विनाशकारी रूसी हमलों का गवाह रहा है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी इस शहर पर एक बड़ा हमला हुआ था, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी। उस हमले के मृतकों में 9 मासूम बच्चे शामिल थे, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में