रूस-यूक्रेन जंग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन को मुंह तोड़ जवाब दे रहा रूस, 150 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से बीती रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है।

साक्षी सिंह

मॉस्को: रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से बीती रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है।

कुर्स्क क्षेत्र में 46 ड्रोन नष्ट किए गए, जहां यूक्रेन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से रूसी सरजमीं पर सबसे बड़े आक्रमण के तहत हाल के सप्ताहों में अपने सैनिकों को भेजा है।

यूक्रेन के इन ड्रोन हमलों से अब लड़ाई अग्रिम मोर्चे से रूस की राजधानी तक भी पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत से ही यूक्रेन ने रूसी जमीन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं और उसकी रिफाइनरी और तेल केंद्रों को निशाना बनाया है।

बता दें कि ढाई साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में शुरूआत में रूस, यूक्रेन पर भारी था। लेकिन NATO देशों के सैन्य सहायता मिलने के बाद अब यूक्रेन रूस पर हावी होता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल यूक्रेन का रूस सामने करने से जरा सा भी कमजोर नहीं दिख रहा है।

रूस की जमीन पर यूक्रेन ने किया कब्जा

यूक्रेनियन आर्मी ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के एक लंबे-चौड़े भू-भाग पर कब्जा जमा लिया है। यूक्रेन की सेना के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि देश के सैनिकों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के लगभग 1,300 वर्ग किलोमीटर यानी 500 वर्ग मील क्षेत्र को नियंत्रित किया है।

दावे की तुरंत पुष्टि नहीं

जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने कहा था कि यूक्रेन ने अपने अभियान में 594 रूसी कैदियों को पकड़ा है, जो 6 अगस्त से शुरू हुआ और जिसने रूस को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कुर्स्क में कब्जे का भी दावा किया है। हालांकि अभी तकउनके दावे की तुरंत पुष्टि नहीं की जा सकी है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप