रूस के हमले से यूक्रेन में तबाही, तीन की मौत, कई इमारतें ध्वस्त 
विदेश

रूसी ड्रोन और मिसाइलों ने यूक्रेन में मचाई तबाही, 13 इमारतें मलबे में तब्दील, 3 की मौत...20 से अधिक घायल

रूस ने यूक्रेन के ड्रोन अटैक के बाद जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। हमले में 13 इमारतें जमींदोज हो गई हैं जबकि 3 लोगों की जान चली गई है। रूसी मिसाइल अटैक में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

यतीश श्रीवास्तव

कीव: यूक्रेन और रूस के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रूस ने यूक्रेन पर अब ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। हमले में कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं। मिसाइल अटैक में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों के मुतबाकि हमले के बाद से इलाके में अफरातफरी मची हुई है। स्थानीय प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है।

यूक्रेन की ओर से रूस पर ड्रोन अटैक के बाद से रूस बौखलाया हुआ है। वह लगातार यूक्रेन पर हमले किए जा रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंसकी ने आरोप लगाया है कि रूस ने ड्रोन और मिसाइल से कीव के कई इलाकों में रात भर में कई हमले किए हैं जिसमें उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

13 इमारतें हमले में हुईं ढेर

कीव अधिकारियों की माने तो रूसी हमले में 13 इमारतें ढेर हो गई हैं। इसमें कुछ निजी मकान भी शामिल हैं। खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव के मुताबिक रात में इन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स पर ड्रोन और मिसाइलों से अटैक किया गया। बताया गया कि इस हमले में 400 से अधिक ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले के बाद आसपास के एरिया को खाली करा लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का जवाब

रूस की ओर से किए गए हमले को यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। उस हमले में रूस के खास 9 परमाणु बम लॉन्चर विमान ध्वस्त हो गए थे। ऐसे में रूस ने भी इस बार यूक्रेन के करीब चार शहरों में जमकर बमबारी की है। हमला इस कदर हुआ कि युक्रेनी सेना को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया।

कई शहरों में जलता हुआ मलबा गिरा

कीव के कई इलाकों में एक के बाद कई शहरों में तबाही मची है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। यूक्रेन एयर डिफेंस सिस्टम ने रूसी बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन तो हवा में ही ध्वस्त करने का प्रयास किया जिससे बीच में वह क्षतिग्रस्त हो गया और जलते हुए उसका मलबा कई जिलों में गिरा। सोलोमिंस्की, होलोसिव्स्की, डार्नित्सकी, निप्रोव्स्की और शेनचेवकिव्स्की सहित कई जिलों में विस्फोट और जलता हुआ मलबा गिरने के बारे में पता चला।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज