रूस ने यूक्रेन के क्रिवि रिह शह में मिसाइल से हमला किया।  
विदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर पर रूस का मिसाइल हमला, दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम नहीं हो पा रहा है। रूस फिर हमला कर यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में तबाही मचाई है। हमले में दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कड़ा विरोध जताया है।

यतीश श्रीवास्तव

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सीजफायर तय होने के बाद भी रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर पर मिसाइल से हमला किया गया। रूस ने शुक्रवार को क्रिवी रिह पर एक के बाद एक कई गोले और मिसाइलें दागीं जिससे तबाही मच गई। हमले में 2 बच्चों समेत 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोगोें के घायल होने की सूचना है। यूक्रेन ने रूस के हमले का कड़ा विरोध जताया है।

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष लगातार जारी है। सीमित सीजफायर के बाद भी रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। क्रिवी रिह शहर पर देर रात आसमान से एक के बाद मिसाइलें गिराई गईं। रूस और यूक्रेन युद्ध ने एक फिर खतरनाक रूप ले लिया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हमला देर रात रिहाइशी इलाके में हुआ है जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।

कई बिल्डिंग और घर जमींदोज

रूसी मिसाइल अटैक ने शहर में चारों तरफ तबाही मचा दी। हमले में कई बिल्डिंग और भवन जमींदोज हो गए हैं। कुछ कॉलोनियां तो हमले में पूरी तरह बर्बाद हो गईं। मलबे में अभी तक कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। हमले के बाद से अभी कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन की ओर से मलबा हटाने और राहत कार्य किया जा रहा है।

जेलेंस्की के होम टाउन में मचाई तबाही

रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में हमला किया है। यह यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की का होम टाउन है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार हमले किए जा रहे हैं। इस हमले को रूस की नई युद्ध नीति के रूप में देखा जा रहा है। जेलेंस्की के होमटाउन में हमलाकर एक प्रकार से उसे युद्ध की चुनौती दी जा रही है। विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फरवरी 2022 दोनों देशों के बीच जंग जारी

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से अधिक समय बीत चुका है लेकिन संघर्ष खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते 24 फरवरी 2022 से दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ है। रूस ने पहले यूक्रेन के कुछ हिस्सोें में हमला किया था। इसके बाद से जंग जारी है। अब तक यूक्रेन के 43000 से अधिक सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। हजारों लोगों की गृहस्थियां तबाह हो गईं हैं। दोनों पक्षों से अब तक करीब 95 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम