व्लादिमीर पुतिन,डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इधर ट्रंप हुए फेल, उधर रूस ने यूक्रेन पर दागी शुरू की मिसाइल, पुतिन की धमकियों के सामने बेबस हुआ US

Putin Trump Meeting Postponed: रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर की कोशिशें नाकाम रहीं, ट्रंप-पुतिन बैठक स्थगित, रूस के हमलों में 6 की मौत, यूक्रेन में कई जगहों पर बिजली गुल।

अक्षय साहू

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिशें फिलहाल सफल नहीं हो रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द मुलाकात होनी थी, लेकिन अब यह मुलाकात स्थगित कर दी गई है। अमेरिका कह रहा है कि रूस सीजफायर के लिए तैयार नहीं है, इसलिए दोनों नेताओं की बैठक नहीं हो सकती।

इसी बीच, रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में छह लोग मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही पूरे देश में बिजली भी कई जगहों पर बंद हो गई है। कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमुर त्काचेन्को ने बताया कि रूसी हथियारों के मलबे से कीव शहर में आग लग गई और कई इलाकों में आग फैल गई।

पुतिन-ट्रंप की बैठक टली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच सीजफायर को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अहम बैठक होने वाली थी, लेकिन अमेरिका ने अंत समय में इस बैठक को आगे बढ़ा दिया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि पुतिन युद्धविराम के लिए तैयार नहीं है ऐसे में बैठक करने का कोई मतलब नहीं है। ट्रंप ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि वे पुतिन से ऐसी बैठक नहीं करना चाहते जो बेकार साबित हो। वहीं, दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुख्य सचिव एंड्री यरमाक ने कहा कि यूक्रेन ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को पहले ही मान लिया था, लेकिन रूस जानबूझकर मारकाट जारी रख रहा है। उन्होंने कहा कि अभी पुतिन के खिलाफ पूरी दुनिया को मिलकर और कड़ी कार्रवाई करनी होगी ताकि वे यूक्रेन के लोगों की जान बचा सकें।

रूसी हमले में चार लोगों की मौत

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि कीव पर हमले में दो लोग मारे गए और आसपास के इलाकों में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें दो बच्चे भी थे। कीव के मेयर विटाली क्लिच्को ने कहा कि डनिप्रोव्स्की जिले की एक ऊंची बिल्डिंग में लगी आग से दस लोगों को बचाया गया, जिनमें एक बच्चा भी था। शहर के अस्पतालों में पांच लोग इलाज करा रहे हैं।

रूस के हमलों से डेस्नियान्स्की, डार्नित्स्की और पेचर्स्की जिलों में भी आग लगी। खास बात यह है कि पेचर्स्की जिले में लावरा मठ भी है, जो यूक्रेन के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता