तस्वीर में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 
विदेश

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर बनी बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। वे गुरुवार को वाशिंगटन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आयोजित एक इवेंट भारतीय समुदायों को संबोधित किया। इसके बाद कल यानी बीते शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात की।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। वे गुरुवार को वाशिंगटन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आयोजित एक इवेंट भारतीय समुदायों को संबोधित किया। इसके बाद कल यानी बीते शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,मेरे प्रिय मित्र अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ शानदार बैठक हुई। हमने मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की तथा इसे प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

आपूर्ति सुरक्षा व्यवस्था पर हस्ताक्षर तथा प्रमुख अमेरिकी कमान में भारतीय अधिकारियों की तैनाती के लिए समझौता ऐतिहासिक घटनाक्रम हैं। सिंह दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुरुवार को यहां पहुंचे। सिंह ने अपनी इस यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय से भी बातचीत की।

लॉयड ऑस्टिन ने क्या कहा

लॉयड ऑस्टिन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा कि मुझे आज पेंटागन में अपने भारतीय समकक्ष मंत्री सिंह की मेज़बानी करने का मौका मिला। साथ ही आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, समुद्री सुरक्षा और परिचालन समन्वय को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों को आगे बढ़ाने में खुशी हुई। हमारी प्रमुख रक्षा साझेदारी पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत है।

SOSA पर हस्ताक्षर

इसके पहले गुरुवार को अमेरिकी रक्षा विभाग यानी DOD और भारतीय रक्षा मंत्रालय यानी IN MoD ने द्विपक्षीय, गैर-बाध्यकारी आपूर्ति सुरक्षा व्यवस्था यानी SOSA पर हस्ताक्षर किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग विभाग के मुताबिक, DOD और IN MoD के SOSA पर हस्ताक्षर करने से दोनों देशों की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधनों को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं