पुतिन ने यूक्रेन को दी चेतावनी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

...तो ताकत से हासिल करेंगे लक्ष्य, ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात से पहले पुतिन ने दी चेतावनी, कही ये बात

Trump-Zelensky Meeting: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन शांति वार्ता को ठुकराता है, तो रूस अपनी सैन्य ताकत से सभी उद्देश्यों को पूरा करेगा, और युद्ध को जारी रखेगा।

अक्षय साहू

Putin Warns Zelensky: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन शांति वार्ता को नकारता है, तो रूस अपनी सभी सैन्य योजनाओं को बल प्रयोग से पूरा करेगा। यह बयान तब आया है, जब रूस ने कीव पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक किया। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर कूटनीतिक हलचल बढ़ गई है।

पुतिन ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि रूस को लगता है कि यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं होती, तो रूस अपनी सैन्य ताकत से अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करेगा। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के नेता शांति समझौते में कोई जल्दी नहीं दिखा रहे हैं, और इस बारे में उन्होंने एक साल पहले भी बयान दिया था।

बयान के बाद भारी हमला

पुतिन के इस बयान के बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आस-पास के इलाकों पर भारी हमला किया। रूस ने करीब 500 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला रूस के इरादे को साफ तौर पर दिखाता है कि वह युद्ध को खत्म नहीं करना चाहता, बल्कि इसे और बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि रूस की शांति वार्ता में कोई सच्ची रुचि नहीं है और यह हमला उनकी शांति प्रयासों का जवाब है।

जेलेंस्की आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले है। जहां दोनों के बीच ट्रंप द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के 20 सुत्रीय शांति समझौते पर चर्चा हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जल्द से जल्द इस युद्ध को समाप्त करवाना चाहते हैं। लेकिन अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली है।

डोनेत्स्क और जापोरिज्जिया पर रूस का कब्जा

रूस ने दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के डोनेत्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों के कुछ कस्बों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं। इस बैठक में वे युद्ध को खत्म करने के उपायों पर चर्चा करेंगे, खासकर डोनेत्स्क और जापोरिज्जिया के क्षेत्रों को लेकर। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के ताजा हमले इस बात का प्रमाण हैं कि मास्को शांति नहीं चाहता और वह युद्ध को लंबा खींचने के लिए प्रतिबद्ध है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां