व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

यूक्रेन पर रूस की नई चाल...पुतिन ने दुनिया के सामने रखा अपना प्लान, जानकर खुश हो जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

Russia-Ukraine War: रूस के पुतिन ने कहा कि अमेरिका में फ्रीज किए गए रूसी एसेट्स का उपयोग यूक्रेन में युद्ध प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण और ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के लिए किया जा सकता है।

अक्षय साहू

Putin on Russia Frozen Assets: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका में फ्रीज किए गए रूसी एसेट्स का इस्तेमाल यूक्रेन के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए करने की इच्छा जताई। यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ मॉस्को में होने वाली बातचीत से ठीक पहले की गई।

पुतिन ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा, “अमेरिका में हमारे फ्रीज किए गए एसेट्स से बची हुई रकम का इस्तेमाल रूस और यूक्रेन के बीच शांति संधि होने के बाद लड़ाई से क्षतिग्रस्त इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए किया जा सकता है। हम अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।”

पुतिन ने क्या कहा?

रूस के अनुसार, अमेरिका में लगभग 4-5 बिलियन डॉलर के रूसी एसेट्स फ्रीज हैं, हालांकि यूरोपीय देशों में भी बड़े पैमाने पर एसेट्स रोक के रखे गए हैं। पुतिन ने कहा कि फ्रीज एसेट्स से यह राशि बोर्ड ऑफ पीस को दी जा सकती है और इस पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है।

इस प्रस्ताव का रणनीतिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि ये एसेट्स 2022 में रूस के यूक्रेन आक्रमण के जवाब में जब्त किए गए थे। पुतिन का यह कदम रूस को वार्ता में कूटनीतिक लाभ दिला सकता है और शांति प्रयासों में उसकी भूमिका को बढ़ावा दे सकता है।

हालांकि, व्लादिमीर पुतिन के शांति प्रस्ताव के बावजूद यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी हैं। मॉस्को में होने वाली बैठक में शांति समझौते, क्षेत्रीय व्यवस्थाएं और पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। पुतिन के बयान से यह संकेत मिलता है कि रूस शांति प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए तैयार है, जो भविष्य में युद्ध समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

बोर्ड ऑफ पीस को लेकर विचार कर रहा रूस

उन्होंने यह भी बताया कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को गाजा संघर्ष विराम योजना और पुनर्निर्माण के लिए 1 बिलियन डॉलर दान करने का प्रस्ताव है। यह बोर्ड ट्रंप की पहल है, जिसका उद्देश्य गाजा में शांति और पुनर्निर्माण की निगरानी करना है। हालांकि पुतिन ने साफ किया है कि रूस ने डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं किया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान