इजरायल दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा

India-Israel Trade Deal: प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे की संभावना जताई जा रही है, संभवतः 24-25 फरवरी को। यह 2017 के बाद उनका पहला इजरायल दौरा होगा, जो दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करेगा।

अक्षय साहू

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जा सकते हैं। इसकी जानकारी खुद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दी। संभावित तिथियां 24-25 फरवरी के बीच बताई जा रही हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि यह दौरा होता है, तो यह प्रधानमंत्री मोदी का 2017 के बाद पहला इजरायल दौरा होगा, जब उन्होंने अपनी ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों को एक नई दिशा दी थी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संभावित यात्रा के बारे में कहा, "नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह इजरायल आ रहे हैं। हमारे देशों के बीच एक मजबूत गठबंधन है और हम विभिन्न सहयोग क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।" उन्होंने यह भी जोड़ा, "भारत में इजरायल की बहुत बड़ी लोकप्रियता है, और मैं चाहता हूं कि आप सभी इसे जानें।" जनवरी में भारत में इजरायल के राजदूत रयूवेन अजर ने भी यह पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री मोदी को दौरे का निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा की तैयारियां चल रही हैं और इसकी आधिकारिक तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

2017 में मोदी का इजरायल दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2017 में इजरायल दौरा भारत और इजरायल के रिश्तों में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ था। जुलाई 2017 में मोदी ने तीन दिन का दौरा किया था और वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने जिन्होंने इजरायल का दौरा किया।

यह यात्रा 4 से 6 जुलाई तक हुई थी, जो भारत और इजरायल के बीच औपचारिक कूटनीतिक संबंधों के 25 वर्षों की उपलब्धि के अवसर पर आयोजित की गई थी। इस यात्रा के बाद दोनों देशों ने इनोवेशन, रिसर्च, टेक्नोलॉजी और 'मेक इन इंडिया' जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था।

भारत-इजरायल FTA पर बातचीत

भारत और इजरायल के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत भी चल रही है। इसकी पहली वार्ता 26 मई 2010 को कांग्रेस सरकार के दौरान नई दिल्ली में हुई थी। हाल ही में नवंबर 2025 में, भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इजरायल का दौरा किया, जहां उन्होंने आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उच्चस्तरीय बैठकें कीं। इस दौरान इजरायल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकात के साथ बातचीत हुई और दोनों देशों ने FTA के लिए 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' पर हस्ताक्षर किए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला