PM मोदी का स्लोवाकिया में 'ब्रेड और नमक' से स्वागत, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

न फूल, न माला... स्लोवाकिया में पीएम मोदी का 'ब्रेड और नमक' से हुआ स्वागत, जानिए इसके पीछे का रहस्य

PM Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक 'ब्रेड और नमक' के साथ भव्य स्वागत किया गया। 

अमन उपाध्याय

Modi Slovakia Visit News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के अगले चरण में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच चुके हैं। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने 'मोदी-मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा न केवल कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक भी है क्योंकि 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है।

ब्रेड और नमक से स्लोवाक संस्कृति का अनूठा सम्मान

ब्रातिस्लावा पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत स्लोवाक संस्कृति की सबसे पुरानी और सम्मानित परंपरा 'ब्रेड और नमक' के साथ किया गया। स्लाव परंपराओं में इस रीति-रिवाज का गहरा महत्व है। यहां 'ब्रेड' को जीवन-पोषण और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जबकि 'नमक' को मूल्य, स्थायी मित्रता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा दर्शाती है कि स्लोवाक लोग अपने मेहमानों का स्वागत कितनी आत्मीयता और सद्भावना के साथ करते हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

स्वागत समारोह के दौरान केवल कूटनीति ही नहीं, बल्कि संस्कृति का भी अद्भुत संगम देखने को मिला। 'लुचनिका एन्सेम्बल' ने 'वंदे मातरम' की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इसके अलावा, स्लोवाकिया के प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप 'महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट' ने एक आध्यात्मिक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध नजर आए। भारतीय समुदाय में इस ऐतिहासिक पल को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इस उच्च स्तरीय वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, ऑटोमोबाइल और रेलवे निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना है।

फ्रांस यात्रा के बाद स्लोवाकिया पहुंचे पीएम

स्लोवाकिया आने से पहले पीएम मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से हुई। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और डिजिटल तकनीक सहित 19 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने मिलकर 'इन्नोवेशन रोडमैप 2030' को भी लागू किया है। अब स्लोवाकिया के साथ भी भारत इसी तरह के मजबूत रणनीतिक और आर्थिक संबंधों की उम्मीद कर रहा है।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा