सेशल्स में प्रधानमंत्री की कार डिप्लोमेसी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

सेशेल्स में PM मोदी की 'कार डिप्लोमेसी' ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग

Narendra Modi News: सेशेल्स दौरे पर पीएम मोदी का गुजराती परंपरा में स्वागत हुआ। PM ने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ कार यात्रा करके भारत-सेशेल्स रिश्तों को नई चर्चा दी।

अमन मौर्या

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंचे। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने किया। इसके बाद गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं, सेशेल्स में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी की 'कार यात्रा' ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री ने 'कल्चरल कनेक्ट' से लेकर 'कार डिप्लोमेसी' तक के अहम पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए। कार में दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते दिखे। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वो 'सेशेल्स नेशनल बोटैनिक्ल गार्डन' की ओर जा रहे हैं।

गुजराती पारंपरा में स्वागत

इससे पहले पीएम मोदी ने उस कल्चर कनेक्ट की बात की जो उन्हें परदेस में भी प्रवासियों को अपने देश की मिट्टी से जोड़े रखती है। कच्छ की संस्कृति में रचे बसे कलाकारों ने एयरपोर्ट पर ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। पीएम ने कलाकारों संग खींची गई तस्वीर साझा करते हुए कहा, अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव! सेशेल्स एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रवासी भारतीय जिस तरह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को संरक्षित और उत्सव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है।

भारतीय समुदाय से की मुलाकात

हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का सेशेल्स के राष्ट्रपति ने स्वागत किया। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी को वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

सेशेल्स को बताया करीबी दोस्त

इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है। हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है। प्रधानमंत्री 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां पहुंचे। सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ...

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज