ऑकलैंड में पीएम मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील

PM Modi New Zealand Visit: पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे का आज दूसरा दिन है। ऑकलैंड में पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक में FTA समझौते और रक्षा-सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मुहर लगी है।

अमन उपाध्याय

PM Modi New Zealand Visit FTA Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे का आज दूसरा दिन है, जिसे दोनों देशों के कूटनीतिक इतिहास में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। गौरतलब है कि करीब 40 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड की धरती पर पहुंचा है।

ऑकलैंड पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इस मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।

व्यापारिक रिश्तों में ऐतिहासिक मील का पत्थर

इस दौरे की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ऑकलैंड में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान इस समझौते को दोनों देशों के संबंधों में एक 'ऐतिहासिक मील का पत्थर' करार दिया।

उन्होंने कम समय में इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पीएम लक्सन के नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता हमारे रिश्तों में नई जान फूंकने का काम करेगा और दोस्ती के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

आर्थिक और रणनीतिक सहयोग के नए आयाम

इस यात्रा के दौरान केवल व्यापार ही नहीं, बल्कि रक्षा, समुद्री सुरक्षा, शिक्षा, निवेश और खेल सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर भी सहमति बनी है। भारत और न्यूजीलैंड ने इसी साल अप्रैल में एफटीए पर हस्ताक्षर किए थे, और अब इसके क्रियान्वयन से व्यापारिक बाधाएं काफी हद तक दूर हो जाएंगी।

समझौते के लागू होने से न्यूजीलैंड से आने वाले लगभग 95% सामानों पर टैरिफ कम या पूरी तरह खत्म हो जाएगा। विशेष रूप से, पहले ही दिन से न्यूजीलैंड का 57% निर्यात पूरी तरह शुल्क-मुक्त हो जाएगा। वहीं, भारत के लिए यह समझौता और भी लाभकारी साबित होने वाला है, क्योंकि भारत से निर्यात होने वाले 100% सामानों पर टैरिफ खत्म कर दिया जाएगा।

भारतीय किसानों के हितों का रखा गया ध्यान

व्यापारिक रियायतों के बावजूद, भारत सरकार ने अपने कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों की रक्षा के लिए कुछ कड़े कदम उठाए हैं। समझौते के तहत डेयरी उत्पाद, चीनी, सेब और कुछ अन्य संवेदनशील कृषि उत्पादों को टैरिफ छूट के दायरे से बाहर रखा गया है, ताकि भारतीय किसानों पर इसका प्रभाव न पड़े।

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए भारत की आर्थिक शक्ति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लक्सन के अनुसार, पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच एक 'जीत की साझेदारी' का जश्न है, जो आने वाले समय में दोनों देशों के लोगों के लिए समृद्धि और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित

काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?